लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर ने कहा, विराट कोहली नहीं हैं चतुर कप्तान, रोहित शर्मा और धोनी से नहीं की जा सकती तुलना

By भाषा | Updated: March 19, 2019 20:48 IST

महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स ने तीन-तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब जीते हैं।

Open in App

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि विराट कोहली ‘चतुर कप्तान’ नहीं हैं और इस मामले में उनकी तुलना भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा से नहीं की जा सकती। 

महेन्द्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स ने तीन-तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब जीते हैं।अपनी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) को 2012 और 2014 में चैम्पियन बनाने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली भाग्यशाली हैं कि कप्तान के तौर पर पिछले आठ साल से टीम को खिताब नहीं दिला पाने के बाद भी वह रॉयल चैलेंजर बेंगलूर के साथ बने हुए हैं। गंभीर ने कहा, ‘‘मैं उन्हें चतुर कप्तान के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं उन्हें रणनीतिक कप्तान के रूप में भी नहीं देखता हूं। उन्होंने आईपीएल नहीं जीता है। एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितना अच्छा उसका रिकार्ड होता है।’’ गंभीर की टिप्पणी हालांकि आईपीएल में एक कप्तान के रूप में कोहली की सफलता के बारे है क्योंकि वह पहले कप्तान हैं जिन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला में जीत दिलाई है।गंभीर ने कहा, ‘‘आईपीएल में ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीन बार ट्रॉफी जीती है। धोनी और रोहित। इसलिए मुझे लगता है कि कोहली को अभी लंबा रास्ता तय करना है। आप इस मामले में उनकी तुलना रोहित या धोनी से नहीं कर सकते।’’ केकेआर के साथ सात साल तक खेलने के बाद 2018 में टीम से अलग हुए गंभीर ने कहा, ‘‘कोहली आरसीबी का हिस्सा रहे हैं और पिछले सात-आठ वर्षों से टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह बहुत भाग्यशाली रहे हैं और उन्हें इस फ्रैंचाइजी को धन्यवाद देना चाहिए कि वे उनके साथ बने रहे। क्योंकि टूर्नामेंट नहीं जीतने वाले कई कप्तानों को इतना लंबा समय नहीं दिया जाता।’’

टॅग्स :विराट कोहलीगौतम गंभीरएमएस धोनीरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे