लाइव न्यूज़ :

आलोचना के बाद अब आदिवासी शख्स पर पेशाब करने वाले आरोपी को कॉलर पकड़कर धकेलते हुए ले जाती दिखी पुलिस, वीडियो पर ऐसे आए रिएक्शन

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2023 15:04 IST

मुख्यमंत्री शिवराज ने गुरुवार पीड़ित आदिवासी दशमत से अपने आवास पर मुलाकात की और उनके पैर धोकर माफी मांगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने पीड़िता आदिवासी के पैर धोने का वीडियो अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि किसी के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआलोचना के बाद पुलिस पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला को धकियाते हुए ले जाती दिखी।वायरल वीडियो में आरोपी शुक्ला को पुलिसवाले कॉलर पकड़कर ले जाते दिखाई दिए।एक वीडियो में आरोपी अकड़ के साथ पुलिस थाने में जाते दिखा था जिसको लेकर एमपी पुलिस की आलोचना हुई थी।

भोपालः मध्य प्रदेश के सीधी में आदिवासी व्यक्ति पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला को कॉलर पकड़कर धकेलते हुए ले जाते पुलिसवालों का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस की इस सख्ती को लोगों ने नाटकीय और डैमेज कंट्रोल करने वाला बताया है। गौरतलब है कि गिरफ्तारी के बाद प्रवेश शुक्ला अकड़ के साथ पुलिस स्टेशन में दाखिल होते हुए दिखा था जिसे लेकर पुलिस की काफी आलोचना हुई थी। 

इस बीच एक और वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिसवाले प्रवेश शुक्ला को कॉलर पकड़कर धकियाते हुए ले जाती दिख रही है। हालांकि पुलिस की इस सख्ती पर भी लोगों ने यह कहकर आलोचना कर रहे हैं कि यह नाटकीय और डैमेज कंट्रोल करने वाला है।

एक यूजर ने कहा कि लगता है काफी रीटेक के बाद ये सीन फिल्माया गया होगा! एक अन्य ने लिखा- पुलिस में गजब का टैलेंट है, एक से एक कलाकार आप बस एक्टिंग का आंनद उठाइये... बेहतरीन ऑस्कर मिलना चाहिए वीडियो में प्रवेश शुक्ला है, जो टशन में थाने पहुंचा था, जिसकी पीठ थपथपाई गई थी। अब डैमेज कंट्रोल हो रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार सामने आए एक वीडियो में प्रवेश शुक्ला आदिवासी व्यक्ति दशमत पवार पर पेशाब करते दिखा था। इस घटना ने काफी लोगों को आहत किया था। सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जाने लगी। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुंरत कार्रवाई के आदेश दे दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज ने गुरुवार पीड़ित आदिवासी दशमत से अपने आवास पर मुलाकात की और उनके पैर धोकर माफी मांगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने पीड़िता आदिवासी के पैर धोने का वीडियो अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है। शिवराज सिंह ने कहा कि किसी के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने लिखा- 'यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूँ कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।' मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है। बता दें कि आरोपी प्रवेश शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद बुधवार शाम आरोपी के एक घर पर बुलडोजर चला दिया गया।

टॅग्स :सीधीMadhya Pradeshवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप