लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: एक साथ होकर 'वोट जिहाद' करो...सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान के विवादित भाषण का वीडियो वायरल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 30, 2024 16:32 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मुसलमान मतदाताओं से एक साथ होकर 'वोट जिहाद' करने की अपील करती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान के विवादित भाषण का वीडियो वायरलमुसलमान मतदाताओं से एक साथ होकर 'वोट जिहाद' करने की अपील करती नजर आ रही हैंभाजपा को वोट देने वाले मुसलमानों का बहिष्कार करने की भी अपील की

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मुसलमान मतदाताओं से एक साथ होकर 'वोट जिहाद' करने की अपील करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं मारिया आलम खान ने भाजपा को वोट देने वाले मुसलमानों का बहिष्कार करने की भी अपील की। 

वायरल वीडियो में मारिया आलम खान ने कहा "बहुत अकलमंदी के साथ, बहुत जज्बाती न होकर, बहुत खामोशी के साथ, एक साथ होकर वोटों का जिहाद करो क्योंकि हम सिर्फ वोटों का जिहाद कर सकते हैं और इस संघी सरकार को भगाने का काम कर सकते हैं। बहुत शर्म आती है, जब मैंने ये सुना कि कुछ मुसलमानों ने मुकेश राजपूत की मीटिंग कराई। मुझे लगता है कि समाज से उनका हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए।" 

मारिया आलम ने आगे कहा, "इतना मतलबी मत बनो कि बच्चों की जिंदगियों से खेलो, हमारे बच्चों की जानों से खेलो। आज कितने लोग CAA-NRC में जेलों में बंद हैं। मुझे खुशी हो रही है कि उन बच्चों के कितने केस सलमान खुर्शीद साहब फ्री में लड़ रहे हैं। ये बहुत बड़ी बात हैं।" मारिया आलम खान के इस भाषण की आलोचना हो रही है और इसे नफरत बढ़ाने वाला भाषण बताया जा रहा है।

बीजेपी ने मारिया आलम खान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करने वाले फर्रुखाबाद से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की चुनावी सभा में सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खां अब खुलेआम जिहाद के नाम वोट मांग रही है। साथ ही भाजपा को वोट देने वालों का हुक्का-पानी बंद करने की धमकी दे रही है। इन जैसों की तालिबानी मानसिकता को समझने की जरूरत है।" 

बता दें कि फर्रुखाबाद में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वोटर लिस्ट को लॉक कर दिया गया है। यहां 17 लाख 47000 177 मतदाता मतदान करेंगे। पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024फर्रुखाबादकांग्रेसSalman KhurshidBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप