लाइव न्यूज़ :

Viral Video: शादी समारोह में चलीं 'कुर्सियां', महिलाओं ने लगाई मदद की गुहार

By धीरज मिश्रा | Updated: February 10, 2024 12:38 IST

Viral Video Lucknow: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में दो पक्ष आपस में एक दूसरे पर कुर्सियां चलाते हुए दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में दो पक्ष आपस में एक दूसरे पर कुर्सियां चलाते हुए दिख रहे हैं वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हैलखनऊ के अमीनाबाद इलाके में स्थित एक धर्मशाला में शादी का समारोह चल रहा था

Viral Video Lucknow: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में दो पक्ष आपस में एक दूसरे पर कुर्सियां चलाते हुए दिख रहे हैं। दूसरी तरफ झगड़े को शांत कराने के लिए महिलाएं भी बीच बचाव करती हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही यह वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। इस वीडियो पर लोगों के द्वारा मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं।

इस वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला है कि लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में स्थित एक धर्मशाला में शादी का समारोह चल रहा था। इस दौरान किसी बात पर वर और वधू पक्ष में हंगामा शुरू हो गया। स्थिति यह हुई कि दोनों पक्ष में हाथ-पैर चलाने की नौबत आन पड़ी। देखते ही देखते चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस दौरान मामले को शांत कराने आए एक युवक का सिर फट गया और महिलाओं को भी गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने कराया मामला शांत

धर्मशाला में दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े को शांत कराने के लिए आखिरकार, पुलिस की मदद ली गई। पुलिस के आने के बाद दोनों पक्षों के झगड़े को शांत कराया गया। इधर, किस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ वह अभी निकलकर सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सोशल मीडिया पर आने लगी प्रतिक्रिया

लखनऊ के शादी समारोह की वायरल वीडियो पर लोगों की ओर से तरह तरह की प्रतिक्रिया आने लगी है। एक यूजर ने लिखा कि खाने के लिए प्लेट नहीं मिली तो इसलिए हंगामा हुआ। वहीं, एक ने लिखा कि शादी के माहौल को खराब कर देते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिलाओं को खाना छोड़ लड़ाई छुड़वाने के लिए आना पड़ा।

टॅग्स :लखनऊवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?