लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में वायरल बुखार से 50 बच्चों की मौत, सीएम योगी ने सीएमओ को हटाया, 11 विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम रवाना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2021 16:19 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया था। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही मरीजों के परिजनों से भी मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजाबाद, मथुरा, कासगंज और एटा में भी इस बुखार का प्रकोप फैला हुआ है।कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को छह सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया है।आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों पर लागू रहेगा।

फिरोजाबादः फिरोजाबाद में वायरल बुखार से कम से कम 50 बच्चों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार हरकत में आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भी हटा दिया है और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

खुद स्थिति पर नजर रख रहे मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को फिरोजाबाद पर चौबीसों घंटे नजर रखने के आदेश दिए और सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेड बढ़ाने के भी आदेश दिए हैं। जिलों में बढ़ते वायरल फीवर के मामलों को देखते हुए सीएम ने 7 से 16 सितंबर तक राज्य में सर्विलांस और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के भी आदेश दिए हैं, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बुखार और कोविड से पीड़ित लोगों की पहचान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने शहरी और ग्रामीण निकायों को क्षेत्र की सफाई के निर्देश भी दिए हैं। सीएम ने 11 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को दवा और अन्य जरूरी चीजों के साथ फिरोजाबाद भेजने के भी निर्देश दिए हैं। खबरों के मुताबिक, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम जिले में कैंप कर रही है और डॉक्टरों/पैरामेडिकल स्टाफ को कार्रवाई में लगाया गया है।

आईसीएमआर की 11 सदस्यीय टीम भी फिरोजाबाद पहुंच गई है और नमूनों की जांच की है और निष्कर्ष निकाला है कि कोरोना वायरस के कोई निशान नहीं थे। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चों का नि:शुल्क इलाज हो रहा है। फिरोजाबाद से भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक मनीष असीजा के ने मंगलवार को दावा किया था कि इस डेंगू से जिले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊडेंगू डाइटकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब