लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी हास्य कार्यक्रम में दिखायी देंगे वीर दास

By भाषा | Updated: December 8, 2021 13:23 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास ‘फॉक्स’ के लिए ‘‘कंट्री ईस्टर्न’’ नाम के एक नए कार्यक्रम में दिखायी देंगे। वह इसकी पटकथा भी लिखेंगे।

कार्यक्रम के निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह कॉमेडी सीरीज भारत से आए एक युवा अमीर व्यक्ति की कहानी है जो अपने परिवार के साथ नयी जिंदगी शुरू करने के लिए अमेरिका आता है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘टेनेसी, मेम्फिस में अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने की कोशिश में वह अपने जुनून को आगे बढ़ाने का फैसला करता है और गायक बन जाता है।’’

दास सैम लेबर्न के साथ मिलकर इसका लेखन करेंगे। लेबर्न ने इससे पहले ‘‘ब्लैक-इश’’, ‘‘कूगर टाउन’’ और ‘‘अरेस्टेड डेवलेपमेंट’ जैसे कार्यक्रमों के लिए लेखन किया है।

दास ने कहा कि वह इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। मुंबई के 42 वर्षीय हास्य कलाकार ने एक बयान में कहा, ‘‘सीरीज के लिए लेखन अभी चल रहा है। मैं इतने प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। यह अलग तरह का हास्य कार्यक्रम है और मैं जल्द ही इस सीरीज की शूटिंग करने के लिए उत्साहित हूं।’’

दास अमेरिकी टेलीविजन के लिए कोई नया नाम नहीं हैं क्योंकि वह पहले ‘‘व्हिस्की कैवेलियर’’ और ‘‘फ्रेश ऑफ द बोट’’ जैसे कार्यक्रम में काम कर चुके हैं। वह हॉलीवुड फिल्म ‘‘द बबल’’ में भी दिखायी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील