लाइव न्यूज़ :

वीर दास को मध्य प्रदेश में कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं : मप्र के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:35 IST

Open in App

भोपाल, 18 नवंबर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कॉमेडियन वीर दास को प्रदेश में कार्यक्रम (परफॉर्म) करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। ‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’ में की गई टिप्पणियों के लिए दास के खिलाफ पुलिस में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ हम ऐसे मसखरे को परफॉर्म नहीं करने देंगे। अगर वह माफी मांगते हैं तो हम इस पर विचार करेंगे।’’

मिश्रा ने कहा कि कुछ मसखरे हैं जो भारत को बदनाम करने की कोशिश करते हैं और कपिल सिब्बल तथा अन्य कांग्रेसी नेता उनके समर्थक हैं।

मंत्री ने कहा,‘‘ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विदेशी जमीन पर भारत को बदनाम करते है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ भी ऐसा करते हैं।’’

दरअसल दास ने सोमवार को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। ‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’ शीर्षक वाले छह मिनट का यह वीडियो वाशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनके हालिया कार्यक्रम का हिस्सा है।

जानेमाने कलाकार ने इस वीडियो क्लिप में विभिन्न विषयों को छुआ। इन विषयों में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई, बलात्कार एवं महिलाओं से संबंधित मुद्दे और कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।

वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें देश-विरोधी कहा जा रहा है और देश के तमाम हिस्सों में उनके खिलाफ शिकायतें भी दर्ज हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर