लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में कॉलेज में सिगरेट पीने को लेकर छात्रों और गार्ड्स के बीच जोरदार झड़प, 30 से अधिक हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: June 5, 2023 13:58 IST

ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Open in App

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में निजी सुरक्षा कर्मियों तथा छात्रों के बीच झड़प के बाद 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के मुंशी प्रेमचंद छात्रावास में रहने वाले छात्र कथित तौर पर सिगरेट पी रहे थे जिसका सुरक्षाकर्मियों ने विरोध किया।

उन्होंने बताया, ‘‘दोनों पक्षों के बीच रविवार रात करीब साढ़े दस बजे इसे ले कर विवाद हुआ और फिर झड़प हुई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है जिसकी जांच की जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में सुरक्षाकर्मी तथा छात्र दोनों शामिल हैं। फिलहाल ये साफ नहीं है कि हिरासत में लिए गए लोगों में कितने छात्र और कितने गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि घटना थाना इकोटेक- वन क्षेत्र की है, मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं तथा और लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील