लाइव न्यूज़ :

असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के चुनाव के बाद कोकराझार, चिरांग में हिंसा

By भाषा | Updated: December 11, 2020 01:06 IST

Open in App

कोकराझार (असम), 10 दिसंबर असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के लिए बृहस्पतिवार को मतदान खत्म होने के बाद कोकराझार और चिरांग जिलों में कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कोकराझार के गोसाईगांव थाना अंतर्गत काचुगांव क्षेत्र के मालभोग मतदान केंद्र से मतपेटी ले जा रहे एक वाहन में तोडफोड़ करने वाली भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में 25-30 गोलियां चलायी।

चुनाव सामग्री और चुनाव अधिकारियों को ले जा रहे वाहन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 31 सी पर हबरूबली में कुछ गड़बड़ी आ गयी, इसी बीच वहां लोग एकत्र हो गए तथा पथराव किया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मतदान पेटियों और चुनाव अधिकारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया।

कुछ असमाजिक तत्वों ने उप संभागीय अधिकारी के कार्यालय के स्ट्रांग रूम पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया।

असम राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराया जा सकता है।

मतदान समाप्त होने के बाद बौखुंगरी में भी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चिरांग के फुलागुड़ी में मतदान केंद्र संख्या 57 के अधिकारी पर हमला किया गया। घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो