लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा मामला : याचिकाकर्ता ने न्यायालय में याचिका दायर की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:04 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाएं दायर करने वालों में से एक ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका (कैविएट) दायर कर अनुरोध किया कि अगर राज्य या अन्य वादी फैसले के खिलाफ अपील करते हैं तो उनका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जाए। विभिन्न जनहित याचिकाओं पर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के सभी जघन्य मामलों की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली उच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने एक दिन पहले ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पैनल की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए विभिन्न कथित मामलों में सीबीआई जांच का आदेश दिया। विधानसभा चुनाव के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुयी हिंसा के मुद्दे को उठाते हुए कई जनहित याचिकाएं दायर की गयी थी। उनमें से एक याचिका वकील अनिंद्य सुंदर दास ने भी दायर की थी। यह अनुमान लगाते हुए कि राज्य सरकार सहित विभिन्न पीड़ित पक्ष फैसले के खिलाफ अपील दायर कर सकते हैं, दास ने सर्वोच्च अदालत में ‘कैविएट’ दायर की कि इस संबंध में दायर की जाने वाली याचिकाओं पर कोई आदेश पारित होने से पहले उनकी बात सुनी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम