लाइव न्यूज़ :

सर गर्लफ्रेंड इंतजार कर रही है जाने दीजिए वरना..., कुत्ता लाइसेंस खा गया...; ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे बनाते हैं बहाने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2022 12:13 IST

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों का मानना है कि यातायात पुलिस को यह बताना कि उन्होंने पहली बार यह अपराध किया है, इससे वे जुर्माने से बच जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के एक ट्वीट के जवाब में लोगों की यह राय सामने आई हैदिल्ली पुलिस ने ट्वीट में पूछा था कि वे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर किस तरह के बहाने बनाकर जुर्माने से बचने की कोशिश करते हैं

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोग जुर्माने और अन्य दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए कुछ अनूठे बहाने बनाते हैं जैसे कि ‘कुत्ते ने मेरा ड्राइविंग लाइसेंस खा लिया’, ‘गर्भवती होने के कारण मैं सीट बेल्ट नहीं पहन सकती’ और ‘प्रेमिका इंतजार कर रही है’ आदि। दिल्ली पुलिस के एक ट्वीट के जवाब में लोगों की यह राय सामने आई है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों का मानना है कि यातायात पुलिस को यह बताना कि उन्होंने पहली बार यह अपराध किया है, इससे वे जुर्माने से बच जाते हैं।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने एक ट्वीट कर लोगों से पूछा था कि वे यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर किस तरह के बहाने बनाकर जुर्माने से बचने की कोशिश करते हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘नियमों का उल्लंघन करने के बाद आपने जुर्माने से बचने के लिए यातायात पुलिस के सामने सबसे अनूठे बहाने क्या दिए हैं?’’ दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट के जवाब में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने प्रफुल्लित करने वाले, मजाकिया, कल्पनाशील से लेकर सांसारिक बहानों के बारे में बताया।

एक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘सर, मेरी प्रेमिका इंतजार कर रही है। जाने दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा। और यह तरीका हर बार कामयाब हो जाता है।’’ एक अन्य व्यक्ति ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘सर। पहली बार है...छोड़ दो...पक्का अगली बार ऐसा नहीं होगा।’’ सौरभ श्यामल नामक एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘एक दिन हेलमेट न पहनने पर पकड़े जाने पर मैंने कहा सर, हम छात्र हैं और हमारे पास पैसे नहीं हैं।’’

इसके साथ एक महिला ने लिखा, ‘‘गर्भवती हूं सीट बेल्ट नहीं पहन सकती।’’ एक ने लिखा- घर में शादी है पैसे नहीं है। सर चालान मत काटिए।  एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘अपने दोस्त का बहाना बता रहा हूं : सर बीवी का अफेयर चल रहा है किसी के साथ, हौज खास में बैठी है अभी उसी के साथ।’’

इस तरह लोगों ने अलग-अलग बहानों के बारे में बताया। ‘पीटीआई-भाषा’ ने यातायात पुलिस के एक अधिकारी से जब इन बहानों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर आम तौर पर लोग परिवार से संबंधित बहाने बनाते हैं। 

टॅग्स :Traffic Policedelhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए