लाइव न्यूज़ :

संघर्ष विराम का उल्लंघनः पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, तीन जवान घायल,  भारत ने पाक के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया

By भाषा | Updated: May 1, 2020 21:39 IST

राजौरी, पुंछ तथा बारामुल्ला के उड़ी के कई सेक्टरों में एलओसी से सटे कई गांवों में पाकिस्तान द्वारा दागे गए गोलों के गिरने के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। कल एक 12वीं कक्षा के छात्र की मौत भी हो गई थी। हालांकि भारतीय सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों ने पाकिस्तान की इस गुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब दिया

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों का कहना है कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों व बंकरों को काफी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना बंद कर दिया। 

श्रीनगरः पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अकारण गोलीबारी की, जिसमें तीन जवान घायल हो गए।

एक रक्षा प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने एक बयान में कहा, 'एक मई 2020 को पूर्वाह्न लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे रामपुर सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।' उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान घायल हो गए। कालिया ने कहा, 'भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।'

सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों व बंकरों को काफी नुकसान पहुंचा है। शायद यही वजह रही कि करीब एक घंटे बाद गोलाबारी में कमी आई। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना बंद कर दिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पहले कल रात पुंछ तथा राजौरी के सेक्टरों में और आज उड़ी के हाजीपीर सेक्टर में सीधा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते एकाएक गोलाबारी शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के पाकिस्तानी सेना की ओर से गई गोलीबारी में एक 'निर्दोष' भारतीय नागरिक की मौत के मामले में भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से मोर्टार दागे गए, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिक की मौत के मामले में भारत ने पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कस्बा, केरनी, शापुर और मनकोट सेक्टर को निशाना बनाया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील