लाइव न्यूज़ :

संघर्ष विराम का उल्लंघनः रमजान में भी नहीं माना पाकिस्तान, LOC और बॉर्डर पर बरसा रहा है गोले, लाखों लोग परेशान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 22, 2020 20:02 IST

पाकिस्तान ने कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एल ओ सी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना की तरफ से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई, साथ ही मोर्टार भी दागे गए। सेना ने भी इसकी जवाबी कार्रवाई की। 

Open in App
ठळक मुद्देराजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। सेना लगातार इसकी जवाबी कार्रवाई कर रही है।भारतीय सेना के जवानों ने जैसे ही जवाबी कार्रवाई शुरू की, पाक सेना रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी।

जम्मूः एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर रहने वाले लाखों निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। पाक सेना ने जो पिछले कई दिनों से गोले बरसा रही है। उसने आज भी अपनी बंदूकों तथा तोपों के मुंह को खुला रखा है।

शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एल ओ सी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना की तरफ से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई, साथ ही मोर्टार भी दागे गए। सेना ने भी इसकी जवाबी कार्रवाई की। 

इसके कुछ देर बाद राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। सेना लगातार इसकी जवाबी कार्रवाई कर रही है।

भारतीय सेना के जवानों ने जैसे ही जवाबी कार्रवाई शुरू की, पाक सेना रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी के समय रोजा आरम्भ करने की तैयारी चल रही थी। लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में जुट गए।

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की कुछ चौकियों को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन पाक सेना लगातार गोलाबारी जारी रखे हुए है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पाक सेना कई दिनों से रोजा इफ्तारी और सुबह सेहरी के समय गोलाबारी कर रही है, जिससे लोग रमजान माह में सही तरीके से इबादत भी नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं, आइबी से सटे कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाक रेंजर्स ने देर रात चक चंगा व छन्न टांडा गांवों को निशाना बनाकर गोलियां बरसाई, जो लोगों के घरों के उपर से गुजर गई, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हर रोज की तरह ग्रामीण गोलाबारी की आशंका से पहले ही बंकरों में चले गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीइमरान खानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप