लाइव न्यूज़ :

‘माफीजीवी’ हैं विनोद राय, देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगें: माकन

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:37 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले को लेकर किए गए एक दावे पर पूर्व सांसद संजय निरुपम से पूर्व नियंत्रक एवं महा लेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय के माफी मांगने की पृष्ठभूमि में मंगलवार को दावा किया कि राय ‘माफीजीवी’ हैं तथा देश को गुमराह करने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि संप्रग सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल लोगों, खासकर अरविंद केजरीवाल, वीके सिंह, किरण बेदी और योग गुरु रामदेव को भी ‘झूठ फैलाने’ के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

माकन ने कहा, ‘‘विनोद राय ने जिस तरह से निरुपम से माफी मांगी है, उसी तरह उन्हें देश से भी मांगनी चाहिए। सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि आंदोलन में शामिल लोगों को, सभी लोगों को माफी मांगनी चाहिए।’’

राय को ‘माफीजीवी’ करार देते हुए उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल भी इसी श्रेणी में आते हैं क्योंकि अतीत में उन्होंने कई कांग्रेस नेताओं से माफी मांगी है।

गौरतलब है कि विनोद राय ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में सीएजी रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल न करने के लिए दबाव बनाने वालों में कांग्रेस नेता संजय निरुपम के नाम के उल्लेख पर पिछले दिनों बिना शर्त उनसे माफी मांग ली।

राय ने अपनी किताब में निरुपम के नाम का उल्लेख उन सांसदों के साथ किया था, जिन्होंने कैग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं लेने के लिए उन पर कथित तौर पर दबाव डाला था।

साल 2014 में पूर्व सीएजी ने अपनी किताब में आरोप लगाए थे और मीडिया को दिए साक्षात्कारों में इसे दोहराया था, जिसके बाद निरुपम ने राय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

पटियाला हाउस में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने राय की माफी स्वीकार करते हुए निरुपम का बयान दर्ज कर मामले का निपटारा कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर