लाइव न्यूज़ :

Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: हरियाणा नहीं बिहार की बेटी फोगाट!, खेल मंत्री और भाजपा नेता सुरेंद्र मेहता ने बताया बिहारी, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2024 16:29 IST

Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024:  बिहार सरकार ने भी फैसला ले लिया है कि सभी खेलों के लिए हम स्टेडियम बनाएंगे और बच्चों को मौका देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के खेल मंत्री और भाजपा नेता सुरेंद्र मेहता ने हैरान करने वाला बयान सामने आया है।खेलो इंडिया का गठन कर उन्होंने नारा दिया कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ।सुरेंद्र मेहता ने कहा कि जो छंट गए उनका मनोबल काफी हाई है।

Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: ओलंपिक में 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर बिहार के खेल मंत्री और भाजपा नेता सुरेंद्र मेहता ने हैरान करने वाला बयान सामने आया है। उन्होंने विनेश फोगाट को बिहारी बेटी बताकर सबको हैरानी में डाल दिया। दरअसल, सुरेंद्र मेहता आज जब एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे तो पत्रकारों ने पूछा कि पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। आप इसे कैसे देखते हैं?

 इस पर सुरेंद्र मेहता ने विनेश फोगाट को बिहार की बेटी बताते हुए कहा कि ये काफी दुख का विषय है कि बिहार हमेशा इस क्षेत्र में छंटकर चला आता है और पीछे हो जाता है। लेकिन एक चीज पर सब लोग भरोसा रखिए भारत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने खेलो इंडिया का गठन किया है।

खेलो इंडिया का गठन कर उन्होंने नारा दिया कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ। पूरे देश के खेलने वाले बच्चों में काफी उत्साह है। सब लोग उत्साहित हैं। इस दिशा में काफी मेहनत की जा रही है। खेल के क्षेत्र में ये देश आगे बढ़ेगा। सुरेंद्र मेहता ने कहा कि जो छंट गए उनका मनोबल काफी हाई है। वह फिर से लड़कर खेलेंगे।

लेकिन अब बिहार सरकार ने भी फैसला ले लिया है कि सभी खेलों के लिए हम स्टेडियम बनाएंगे और बच्चों को मौका देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार का फैसला हुआ है कि हम सभी खेलों के लिए खेल का मैदान बनाएंगे। सभी खेल के लोग उसमें खेलेंगे।

हर पंचायत में खेल का मैदान बनेगा। पीएम मोदी ने नारा भी दिया मेडल लाओ नौकरी पाओ। पूरे देश में खेलने वाले बच्चों में उत्साह है। सभी लोग उत्साहित हैं और इस दिशा में काफी मेहनत की जा रही है। सरकार का यह बजट भी बहुत बड़ा बनने जा रहा है। खेल के क्षेत्र में यह देश आगे बढ़ेगा।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024विनेश फोगाटबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील