लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच विनेश फोगाट ने दिया ये जवाब

By रुस्तम राणा | Updated: August 25, 2024 21:05 IST

पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके परिवार से मुलाकात की थी, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं और 1 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। हालांकि फोगाट ने इस अटकलों पर रविवार को अपनी सफाई पेश की और यह कह दिया कि भविष्य के बारे में कौन जानता है? उनके इस जवाब ने ऐसी अटकलों को बरकरार रखा है।

विनेश फोगाट ने एएनआई से कहा, "मैं अच्छा महसूस कर रही हूं, मेरे लोग मेरे साथ खड़े हैं...इससे बड़ी कोई बात नहीं है...भविष्य के बारे में कौन जानता है...मुझे नहीं पता कि मैं भविष्य में क्या करूंगी...मैं आज अपने लोगों के बीच हूं, यह मेरा पदक है...मैं खुश हूं..."। 

पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके परिवार से मुलाकात की थी, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं और 1 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

कांग्रेस 10 साल तक विपक्ष में रहने के बाद भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सत्ता में वापसी करना चाहती है। कुछ दिन पहले हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी के पास आवश्यक संख्या होती तो वह फोगाट को राज्यसभा के लिए मनोनीत करती।

इस महीने की शुरुआत में, दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के बलाली की रहने वाली फोगट का पेरिस ओलंपिक से दिल्ली हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया था, जहां उन्हें 50 किलोग्राम के फाइनल मैच के दिन अयोग्य घोषित किए जाने के बाद दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने फोगट और अन्य पहलवानों, जिनमें से ज्यादातर हरियाणा से थे, द्वारा तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ किए गए आंदोलन का जोरदार समर्थन किया था।

विनेश फोगट को ओलंपिक में 50 किलोग्राम के फाइनल में पहुंचने के बाद अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनके अयोग्य घोषित किए जाने से भारत और कुश्ती जगत में हंगामा मच गया था।

खेल पंचाट न्यायालय (CAS) ने अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विनेश की अपील को खारिज कर दिया। विनेश फोगट दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता, एशियाई खेलों की चैंपियन हैं और उन्होंने आठ एशियाई चैंपियनशिप पदक जीते हैं।

टॅग्स :विनेश फोगाटहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतYear Ender 2024: भारतीय कुश्ती के लिए निराशाजनक रहा बीता साल, ओलंपिक में टूटा विनेश फोगाट का सपना

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर