लाइव न्यूज़ :

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर किया कोविड-19 अस्पताल शुरू

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:13 IST

Open in App

भिवानी, 12 मई हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने कोविड-19 महामारी के इलाज के लिये अपने स्तर पर 21 बिस्तरों वाले अस्पताल की व्यवस्था की है जहां ऑक्सीजन एवं दवाईयां भी उपलब्ध करायी जायेंगी ।

कोरोना वायरस संक्रमितों को गांव में ही हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिये भिवानी जिले के लेघां हेतवान और लेघां भानान के लोगों ने 21 बिस्तरों वाले इस अस्पताल की व्यवस्था की है।

ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर अस्पताल शुरू किये जाने की सूचना के बाद जिलाधीश राहुल नरवाल के निर्देशानुसार एसडीएम सुरेश रवीश कुमार ने बुधवार को अस्पताल का जायजा लिया।

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर कोविड रोगियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए समुचित प्रबंध किए हैं और अस्पताल की व्यवस्था की गयी है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आक्सीजन और दवाईयां भी मरीजों को अपने स्तर पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि संक्रमित रोगियों को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था की गई है।

गांव वालों ने एसडीएम को बताया कि इस अस्पताल में संक्रमित रोगियों का नि:शुल्क उपचार किया जायेगा ।

एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल में शीघ्र डॉक्टर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल के लिए आवश्यकता पडऩे पर प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए