लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी में ग्राम प्रधान के रिश्तेदार की हत्या

By भाषा | Updated: June 26, 2021 12:49 IST

Open in App

मैनपुरी (उप्र), 26 जून मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में कथित तौर पर चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के रिश्तेदार की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यहां के करहल थाना क्षेत्र के मढ़ापुर गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के देवर महेश चंद्र (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने महेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ग्राम प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ जब से वह गांव की प्रधान चुनी गई हैं तब से पूर्व प्रधान परेशान है।’’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पूर्व प्रधान राजेश पांडेय ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौच करते हुए उनके देवर महेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और इसके बाद महेश को गोली मार दी, उसे तत्काल सैफई मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार राजेश पांडे और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ करहल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर