लाइव न्यूज़ :

Viksit Bharat Sankalp Yatra: 12000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची, 30 लाख लोग उठा रहे फायदा, क्या है 'नमो ड्रोन दीदी', देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 30, 2023 12:37 IST

Viksit Bharat Sankalp Yatra: पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प- 4 अमृत स्तंभों पर टिका है। ये अमृत स्तंभ हैं - हमारी नारीशक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार।

Open in App
ठळक मुद्देहम सत्ता भाव से नहीं, सेवा भाव से काम करने वाले हैं।जनता-जनार्दन को ईश्वर का रूप मानने वाली सरकार है। चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा।

Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक 12,000 से ज्यादा पंचायतों तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच चुकी है। करीब-करीब 30 लाख लोग उसका फायदा उठा चुके हैं। अपने नाम लिखवाए हैं और जिन-जिन चीजों की जरूरत है उसका फॉर्म भर दिया है। सबसे बड़ी बात कि माताएं-बहनें बहुत बड़ी संख्या में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंच रही हैं।

मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले से देश की ग्रामीण बहनों को 'ड्रोन दीदी' बनाने की घोषणा की थी। और मैंने देखा की इतने कम समय में गांव की हजारों बहनों ने ड्रोन चलाना सीख लिया है। मेरे लिए तो ये ड्रोन दीदी को नमन करने का कार्यक्रम है। इसलिए मैं इस कार्यक्रम को नाम देता हूं 'नमो ड्रोन दीदी'।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प- 4 अमृत स्तंभों पर टिका है। ये अमृत स्तंभ हैं - हमारी नारीशक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार। निराशा की स्थिति को हमारी सरकार ने बदला है। आज देश में जो सरकार है, वह जनता-जनार्दन को ईश्वर का रूप मानने वाली सरकार है। हम सत्ता भाव से नहीं, सेवा भाव से काम करने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने वह दौर भी देखा है, जब पहले की सरकारें खुद को जन​ता का माई बाप समझती थी। इस कारण आजादी के अनेक दशकों बाद तक देश की बहुत बड़ी आबादी मूल सुविधाओं से वंचित रही। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- युवा। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- महिलाएं। मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- किसान।

इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है, यह अब तक 12,000 पंचायतों तक पहुंच चुकी है। दस वर्ष तक मेरे कामकाज को देखकर लोगों को सरकार पर अटूट भरोसा हुआ है, पिछली सरकारें खुद को उनका ‘माई-बाप’ समझती थीं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीBJPकांग्रेसJan Arogya Abhiyan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए