लाइव न्यूज़ :

विक्रांत मैसी का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर हैक, कुछ घंटे बाद बहाल हुआ

By भाषा | Updated: December 30, 2020 18:44 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर अभिनेता विक्रांत मैसी ने बुधवार को कहा कि कुछ समय के लिए उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिर हैक कर लिया गया। हालांकि कुछ देर बाद यह बहाल हो गया।

‘‘कार्गो’’ के अभिनेता ने दो दिनों पहले कहा था कि उनका इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पेज सुरक्षित नहीं है।

मैसी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘इंस्टाग्राम फिर से हैक हो गया। कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें या सीधे मुझे मेल करें। हम इस पर काम कर रहे हैं।’’

उनका अकाउंट करीब दो घंटे बाद पुनर्बहाल हो गया और 33 वर्षीय अभिनेता ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मुंबई पुलिस और डीसीपी डॉ. रश्मि करांदीकर को तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद। साथ ही पब्लिक वाली पुलिस को मेरा सुपरहीरो होने के लिए धन्यवाद।’’

हाल में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, मशहूर इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान और कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गए थे।

मैसी शुक्रवार को सीमा पाहवा की फिल्म ‘‘रामप्रसाद की तेरहवीं’’ और ‘‘हसीना दिलरूबा’’ के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

हाल में उन्होंने अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा के साथ ‘‘14 फेरे’’ की शूटिंग शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए