लाइव न्यूज़ :

विजय लक्ष्मी पंडित जंयती: जवाहरलाल नेहरू की बहन जिन्होंने किया था इंदिरा गांधी के आपातकाल का विरोध

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 18, 2018 07:29 IST

विजय लक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थीं।

Open in App

विजय लक्ष्मी पंडित का जन्म भारत के प्रतिष्टित राजनीतिक परिवार में हुआ था। विजय लक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त 1900 को मोतीलाल नेहरू की बेटी के रूप में हुआ। आज विजय लक्ष्मी पंडित की जयंती है। आइए जानते हैं 12 बिंदुओं में जानते हैं उनके जीवन और कर्म के बारे में। विजय लक्ष्मी पंडित का एक दिसंबर 1970 को देहरादून में 90 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया।

1- विजय लक्ष्मी पंडित का असली नाम स्वरूप कुमारी नेहरू था।

2- उनके पिता मोतीलाल नेहरू स्वतंत्रता सेनानी और जानेमाने वकील थे। उनके बड़े भाई जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे।

3- 1921 में रंजीत सीताराम पंडित से शादी के बाद उनका नाम बदलकर विजय लक्ष्मी पंडित हो गया।

4- भारत को आजादी मिलने के बाद विजय लक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि मंडल की सदस्य नियुक्त हुईं।

5- विजय लक्ष्मी पंडित रूस और ब्रिटेन जैसे देशों में भारत की राजदूत रहीं।

6- 1953 में वो संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली की अध्यक्ष बनीं। इस पद को सुशोभित करने वाली वो पहली महिला थीं। 

7- विजय लक्ष्मी पंडित 1962 से 1964 तक महाराष्ट्र की राज्यपाल रहीं। 

8- 1964 में जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद खाली हुई यूपी की फूलपुर लोक सभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुँचीं।

9- 1975 में अपनी भतीजी इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का मुखर विरोध किया। इस वजह से इंदिरा से उनके रिश्ते हमेशा के लिए तल्ख हो गये।

10- विजय लक्ष्मी पंडित ने 1977 में अपने पिता और भाई की पार्टी रही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

12- द इवल्यूशन ऑफ इंडिया (1958) और द स्कोप ऑफ हैप्पीनेस: अ पर्सनल मेमयॉर (1979) उनकी प्रसिद्ध किताबें हैं।

12- विजय लक्ष्मी पंडित की तीन बेटियाँ हैं। उनकी बेटी नयनतारा सहगल प्रसिद्ध लेखिका हैं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

बॉलीवुड चुस्कीमाउंटबेटन का सिने प्रेम, भारत की आजादी और बाफ्टा पुरस्कार

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब