लाइव न्यूज़ :

विजय सिन्हा ने कहा, 'लालू यादव के रिमोट से चल रहे हैं नीतीश कुमार, जब चाहते हैं देश भ्रमण पर भेज देते हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 9, 2022 17:15 IST

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक ही बयान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन में जाकर नीतीश कुमार खुद चलना भूल गये हैं, वो लालू यादव के रिमोट से चल रहे हैंइस समय लालू यादव ने रिमोट दबाकर नीतीश कुमार को देश भ्रमण पर भेजा हैलालू और नीतीश एक बार फिर से मिलकर बिहार की जनता को ठगने के काम पर लग गये हैं

पटना:बिहार में जदयू के साथ गठबंधन टूटने के कारण विधानसभा अध्यक्ष का पद गंवाने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और विधानसभा में इस समय नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे विजय कुमार सिन्हा ने पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा जुबानी हमला बोला है।

नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन सरकार बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ने पर को लेकर सूबे में भयानक सियासी हलचल मचाने वाले विजय सिन्हा ने सत्ता पक्ष पर जबरदस्त वार करते हुए बड़ा बयान दिया है। विजय सिन्हा ने एक ही बयान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लिया है।

विधानसभा में भाजपा की अगुवाई कर रहे विजय सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन में जाकर नीतीश कुमार इस समय खुद से चलना भूल गये हैं, वो तो लालू प्रसाद यादव के रिमोट से चल रहे हैं और बिहार की सरकार को चला रहे हैं।

सिन्हा ने कहा, "महागठबंधन में जाते ही नीतीश कुमार के लिए लालू यादव बड़े भाई हो गये हैं, मुख्यमंत्री इस समय छोटे भाई की भूमिका में हैं। नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल इस समय लालू यादव के हाथ में हैं और वो उसी से नीतीश कुमार को चला रहे हैं। लालू जी जब रिमोट दबाते हैं, नीतीश जी चलने लगते हैं, इस समय लालू जी ने नीतीश कुमार को देश भ्रमण पर भेजा है।"

इसके साथ ही विजय सिन्हा ने बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि लालू और नीतीश मिलकर बिहार की जनता को ठगने के काम पर फिर से लग गये हैं। हम लोग देख रहे हैं कि बिहार में लालू-नीतीश की जोड़ी क्या गुल खिला रही है। 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिएगा कि वो दिन दूर नहीं जब लालू यादव नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का सपना दिखाकर उन्हें बिहार की सत्ता से भी बेदखल कर देंगे। लालू यादव अपने लक्ष्य में लगे हुए हैं, उन्हें बिहार में बेटे तेजस्वी यादव को स्थापित करना है और उनकी सरकार को बनवाना है।

विजय सिन्हा ने कहा कि एक समय था, जब नीतीश जी हमारे पाले में हुआ करते थे तो उन्हें उस समय लालू जी का शासन काल जंगल राज लगता है, आज वो उनके साथ मिल गये हैं तो अब बताएं न कि लालू यादव का राज कैसा था बिहार में।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश बाबू इस समय सत्ता के नशे में इस तरह से चूर हैं कि उन्हें मौजूदा सरकार और लालू यादव का जंगलराज जनताराज में दिखाई दे रहा है लेकिन जल्द ही उनका भ्रम दूर हो जाएगा।

बिहार में इस समय की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए सिन्हा ने कहा कि राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सरकार से अपराधियों को शह मिल रहा है, तभी आए दिन हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं। 

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबिहारजेडीयूआरजेडीBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण