लाइव न्यूज़ :

विज ने हरियाणा के पुलिस अधिकारियों से जनता दरबार लगाने के लिये कहा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:45 IST

Open in App

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये सभी कार्य दिवसों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता दरबार लगाने के लिये कहा है। सरकारी बयान में यहां कहा गया है कि विज ने प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिये भी कहा है कि भारी वाहनों एवं ट्रकों का परिचालन सड़कों पर उनके लिये बनाये गये लेन में ही हो । विज ने यह दिशा-निर्देश सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों एवं सभी पुलिस उपायुक्तों को जारी किया है। उन्होंने इन सभी पुलिस अधिकारियों से उनके कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन करने के लिये कहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का एक निश्चित समय सीमा के भीतर समाधान किया जा सके । बयान में कहा गया है कि विज स्वयं हर शनिवार को अम्बाला में जनता दरबार का आयोजन करते हैं और लोगों की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के लिये कहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

भारतHaryana minister Anil Vij: 8 पेज में जवाब?, अनिल विज ने कहा-अगर आपको किसी और चीज की भी जरूरत होगी तो जवाब दूंगा...

भारतHaryana: अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ ऐसा क्या कहा कि भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

भारतHaryana minister Anil Vij: 3 दिन में जवाब दीजिए?, मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, जानें कारण

भारत'तुम मुझे कानून सिखाओगे..' FIR दर्ज न करने पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने SHO को फटकार लगाकर निलंबित करने का दिया आदेश, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी