लाइव न्यूज़ :

VIDEO: शिवसेना (यूबीटी) की महिला कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ सिंदूर हाथ में लेकर किया विरोध प्रदर्शन

By रुस्तम राणा | Updated: September 14, 2025 15:06 IST

यूबीटी ने दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 क्रिकेट मैच के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

Open in App

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) की महिला कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में सिंदूर हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया और आज होने वाले एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की भागीदारी का विरोध किया। शिवसेना यूबीटी ने दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तानएशिया कप 2025 क्रिकेट मैच के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। शनिवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) की महिला कार्यकर्ता महाराष्ट्र में सड़कों पर उतरेंगी और हर घर से प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर भेजेंगी।

ठाकरे ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की भागीदारी का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सरकार राजनीति और व्यापार को देशभक्ति के साथ मिला रही है। उद्धव ठाकरे ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो फिर खून और क्रिकेट एक साथ कैसे बह सकते हैं? युद्ध और क्रिकेट एक साथ कैसे हो सकते हैं? उन्होंने देशभक्ति का धंधा किया है। देशभक्ति का धंधा सिर्फ़ पैसे के लिए है। वे कल भी मैच खेलने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें उस मैच से मिलने वाला सारा पैसा चाहिए।"

मुकाबले से पहले, विपक्ष की ओर से मैच का बहिष्कार करने की व्यापक मांग उठी थी। हालाँकि, केंद्र सरकार ने भारतीय टीम को किसी भी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

टॅग्स :शिव सेनाएशिया कपभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा