लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल से महिला और पुरुष को पीटने का रूह कंपा देना वाला वीडियो आया सामने, भाजपा और CPI (M) का TMC पर आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: June 30, 2024 17:28 IST

पश्चिम बंगाल के चोपड़ा से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कथित टीएमसी लीडर महिला और पुरुष को पीटता दिख रहा है। इस पर अब सीपीआई (एम) और भाजपा नेताओं ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन पर कार्रवाई कब होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल से दर्द भरा वीडियो आया सामने इसे देखकर लोगों ने तो कुछ नहीं बोलालेकिन अब राज्य में विपक्षी पार्टियां ममता सरकार पर हमलावर हो गई हैं

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर स्थित चोपड़ा (सामुदायिक विकास खंड) से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है। जहां कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस नेता (टीएमसी) नेता ने एक महिला और पुरुष को लाठियों से पीटा, जबकि सामने खड़े लोग घेरा बनाकर देखते रहे और भीड़ में से कुछ लोग इस घटना में शामिल हुए। हालांकि, कानून को हाथ में लेने पर भाजापा मीडिया सेल के प्रमुख और वामपंथी नेता ने इसे आड़े हाथों लेते हुए, पश्चिम बंगाल की ममत सरकार पर सवाल खड़े किए। दोनों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर टीएमसी मुखिया और राज्य की मुख्यमंत्री को भी घेरा।

किसी ने भी नहीं कि मदददिल दहलाने वाले वीडियो में एक व्यक्ति सार्वजनिक रूप से एक महिला को डंडे से बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वह उसे कई बार मारता है। हमला इतना क्रूर है कि महिला शायद ही होश में है और उसके पास वार का विरोध करने की भी ताकत नहीं बची। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता द्वारा महिला को उसके बालों से घसीटा भी। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन उसकी चीखें निकलती रही मगर किसी ने मदद नहीं की और भीड़ उस पर हमला करने वाले टीएमसी व्यक्ति का समर्थन करती दिखी।

महिला को बेरहमी से पीटने वाले की पहचान 'जेसीबी' के रूप में हुई, जो टीएमसी स्थानीय नेता बताया जा रहा। टीएमसी नेता ने महिला के साथ-साथ उस दौरान व्यक्ति पर भी हमला किया और उसे मारता रहा। बेरहमी से पिटाई के कारण जब वह आदमी जमीन पर पड़ा हुआ था, तब भी भीड़ में से कुछ लोगों ने उसे घुटनों के बल बैठा दिया ताकि स्थानीय टीएमसी नेता उसे पीटना जारी रख सकें।

इस पूरे घटनाक्रम पर सबसे पहले सीपीआई (एम) के पश्चिम बंगाल में नेता और राज्य सचिव और पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखते हुए ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार की आलोचना की और कहा कि उनके रहते ये हुआ। इस घटना को उन्होंने 'कंगारू कोर्ट' करार दिया, जहां खुद ही जनता फैसला कर लेती है। 

फिर, भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर कहा, 'यह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन का बदसूरत चेहरा है। वीडियो में जो व्यक्ति एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है, उसका नाम तजेमुल (इलाके में जेसीबी के नाम से मशहूर) है। वह अपनी कार्यशैली से इसी तरह त्वरित न्याय देने के लिए प्रसिद्ध हैं और चोपड़ा विधायक हमीदुर रहमान के करीबी सहयोगी हैं'।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताMamta Banerjeeटीएमसीसीपीआईएमcpim
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप