लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'बीजेपी ने आरजी कर विरोध स्थल पर अश्लील डांस का आयोजन किया', TMC ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: August 26, 2024 14:10 IST

वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी सांसद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, "घृणित! यह कथित तौर पर बंगाल में भाजपा द्वारा आयोजित 'आरजी कर के लिए विरोध प्रदर्शन' से है। क्या यही भाजपा का 'महिलाओं का सम्मान' करने का विचार है?"

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में एक लड़की स्टेज पर किसी बंगाली सॉन्ग में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैजबकि मंच पर लगे एक पोस्टर पर "हम आरजी कर के लिए न्याय चाहते हैं" लिखा हैहालांकि भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी के इस आरोप का खंडन किया है

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने सोमवार को एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें एक लड़की स्टेज पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड में बंगाली गाना बज रहा है। मंच पर लगे एक पोस्टर पर "हम आरजी कर के लिए न्याय चाहते हैं" लिखा हुआ देखा जा सकता है।

वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी सांसद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, "घृणित! यह कथित तौर पर बंगाल में भाजपा द्वारा आयोजित 'आरजी कर के लिए विरोध प्रदर्शन' से है। क्या यही भाजपा का 'महिलाओं का सम्मान' करने का विचार है?" उन्होंने आगे कहा, "भयानक भाजपाई महिला-द्वेषियों ने राजनीतिक एजेंडे के लिए विरोध प्रदर्शन को हाईजैक कर लिया, जबकि उन्हें पीड़िता या किसी भी महिला की कोई चिंता नहीं है।"

साकेत गोखले के पोस्ट के तुरंत बाद, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सोशल मीडिया हैंडल ने टीएमसी नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि गोखले द्वारा साझा किया गया वीडियो एक "पूजा पंडाल" का है और इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।

गोखले पर निशाना साधते हुए पोस्ट में लिखा गया, "यह तब होता है जब ममता बनर्जी गैर-बंगाली भाषी ट्रोल्स को राज्यसभा में नामित करती हैं, जो बांग्ला पढ़ या लिख ​​नहीं सकते। कोई भी पृष्ठभूमि पढ़ सकता है। इसमें स्पष्ट रूप से 'पूजा पंडाल' लिखा है। इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।"

पोस्ट में आगे लिखा गया है, "ऐसे वीडियो जारी करना आरजी कर बलात्कार और हत्या पीड़िता की स्मृति का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। टीएमसी और कांग्रेस दोनों के ट्रोल ऐसे घिनौने वीडियो पोस्ट करके उसकी गरिमा को ठेस पहुँचाने में लगे हैं। यह ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों के विरोध को कमज़ोर करने के लिए 'टीएमसी टूलकिट' है। उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।"

वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी शेयर किया, जिन्होंने सवाल किया, "क्या यह वाकई आरजी कर मामले में न्याय की मांग करने वाली भाजपा की ओर से किया गया विरोध प्रदर्शन है?"

फिर नृत्य का आयोजन किसने किया?

जैसे ही वीडियो शेयर किया गया, जिसमें दावा किया गया कि विरोध प्रदर्शन कथित तौर पर भाजपा द्वारा आयोजित किया गया था, कुछ उपयोगकर्ताओं ने तुरंत इस बात पर प्रकाश डाला कि भाजपा के कोई झंडे या पोस्टर नहीं देखे जा सकते। हालाँकि, यह अभी भी पता नहीं चल पाया है कि विरोध प्रदर्शन कहाँ हुआ था या नृत्य प्रदर्शन का आयोजन किसने किया था। 

 

टॅग्स :टीएमसीBJPकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे