लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डल झील में शान से लहराया तिरंगा, डाक विभाग ने 10 दिन में बेचे 1 करोड़ झंडे

By आजाद खान | Updated: August 12, 2022 11:40 IST

मंत्रालय के अनुसार, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ई-पोस्ट ऑफिस के जरिए करीब 1.75 लाख से भी ज्यादा झंडा खरीदा गया है। यही नहीं 4.2 लाख डाक कर्मचारियों ने इस अभियान का खूब प्रचार भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में आज शिकारा रैली का आयोजन किया गया है।इस दौरान हर शिकारा और नावों पर तिरंगा लहराया गया है। यही नहीं 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डाक विभाग द्वारा 10 दिन में 1 करोड़ झंडे बेचे गए है।

Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान के आज जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध डल झील में तिरंगा यात्रा निकली है। इस रैली में डल झील के शिकारा और नावों ने हिस्सा लिया है और तिरंगा को लहराया है। 

इस शिकारा वाली रैली को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर शुरू किया है। आपको बता दें कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भारतीय डाक ने पिछले 10 दिन में 1 करोड़ झंडे बेचे है।

क्या दिखा शिकारा रैली में

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को शिकारा रैली निकाली गई है। इस रैली का आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था जिस उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसका एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किया गया है। 

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि डल झील के हर शिकारा और नावों पानी में चल रही है और उन पर तिरंग लहरा रहा है। लगभग हर छोटे बड़े शिकारा और नावों में तिरंगा को लहराते हुए देखा गया है। इस नजारा का वहां घूमने आइ सैलानियों ने वीडियो भी बनाया है। 

डाक विभाग द्वारा बेचा गया 1 करोड़ झंडा

आपको बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में पिछले 10 दिनों में डाक विभाग ने 1 करोड़ झंडे बेचे है।

इस पर बोलते हुए संचार मंत्रालय ने बताया है कि भारतीय डाक ने ऑफलाइन और ऑनलाइन के जरिए इन झंड़ों को बेचा है। डाक घर द्वारा बेचे गए एक झंडे की कीमत 25 रुपए तय की गई है। 

इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि ई-पोस्ट ऑफिस के जरिए करीब 1.75 लाख से भी ज्यादा झंडा खरीदा गया है। यही नहीं 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देश के कुल 4.2 लाख डाक कर्मचारियों ने इस अभियान का जमकर प्रचार भी किया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआजादी का अमृत महोत्सवहर घर तिरंगावायरल वीडियोशिकाराIndia Postभारतीय डाकऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब