लाइव न्यूज़ :

Video: सुशील मोदी ने लालू यादव से कहा, "नीतीश का इंतजार मत करिये, जदयू को तोड़कर बेटे को सीएम बनवा दीजिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 30, 2022 14:25 IST

सुशील मोदी ने लालू यादव को सलाह दी है कि तेजस्वी यादव को सीएम की गद्दी पर बैठाने के लिए वो जदयू विधायकों को तोड़ लें, विधानसभा स्पीकर भी राजद का ही है। नीतीश कुमार कभी तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बनने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने लालू प्रसाद यादव से कहा जदयू तोड़कर तेजस्वी यादव को सीएम बना दीजिएसुशील मोदी ने कहा नीतीश कुमार कभी भी तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बनने देंगेनीतीश कुमार ने भाजपा, जीतन राम मांझी और बिहार की जनादेश के साथ कई बार धोखा किया है

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सलाह दी है कि उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को तोड़कर अपने बेटे और नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठा देना चाहिए।

इतना ही नहीं सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव को सीएम की गद्दी पर बैठाने के लिए यहां तक कह दिया कि लालू जी विधानसभा स्पीकर भी आपकी ही पार्टी का है तो इंतजार किस बात करे रहे हैं, जदयू के पांच विधायकों को तोड़कर  बेटे को सीएम बना दीजिए क्योंकि नीतीश कुमार तो कभी भी आपके बेटे तेजस्वी यादव को सीएम की गद्दी पर नहीं बैठने देंगे।

अपनी बात को बल देने के लिए सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार केवल धोखा देते हैं। इसलिए लालू यादव को उनका बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी करते हुए बिहार राजद प्रमुख जगदानंद सिंह द्वारा 2023 में नीतीश कुमार द्वारा तेजस्वी के लिए गद्दी छोड़े जाने वाले बयान पर कहा, "लालू, भाजपा, मांझी, जनादेश को धोखा देने वाले नीतीश किसी कीमत पर तेजस्वी को बिहार की सत्ता नहीं सौंपेंगे। फिर एक बार लालू को धोखा देंगे।"

दरअसल बिहार की मौजूदा सियासत उस समय गर्म हो गई जब राजद प्रमुख जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव के 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बारे में एक बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस तरह से केंद्र के खिलाफ लामबंदी को पैना कर रहे हैं, उसे देखते हुए लग रहा है कि 2022 खत्म होने के बाद वो 2023 में देश की लड़ाई लड़ेंगे और बिहार के विकास की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव के कंधे पर होगी।

इसके साथ ही जगदानंद सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा की केंद्रीय सत्ता का मुकाबला करने के लिए विपक्ष नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है, वहीं बिहार की जनता को इंतजार है कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की जगह सीएम के पद पर आसीन हों।

जगदानंद सिंह के बयान पर जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विट करते हुए कहा, "जगदा बाबू का बयान उस पिता के एक्शन की तरह है जो किसी अनहोनी के भय से अपने बेटा या बेटी की शादी जैसे-तैसे निपटा लेना चाहता है"

मालूम हो कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 2024 के आम चुनाव में विपक्ष की ओर से नीतीश कुमार के पीएम कैंडिडेट बनाये जाने का समर्थन करते हुए कहा कि था कि नीतीश कुमार पीएम पद की योग्यता रखते हैं और उन्हें राजद का पूरा समर्थन है।

वहीं तेजस्वी यादव के बारे में टिपप्णी करते हुए लालू यादव ने उन्हें भविष्य का सीएम बताते हुए कहा था कि वक्त आने पर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे, लेकिन ये भविष्य की बात है और उस पर वर्तमान में कोई चर्चा नहीं करनी है। फिलहाल तो राजद नीतीश कुमार के पीएम पद की दावेदारी का समर्थन पूरी ताकत के साथ कर रही है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए