लाइव न्यूज़ :

Video: सुशील मोदी ने शराब हादसे पर घेरा नीतीश कुमार को, बोले- "धनतेरस की रात करहगर में विषैली शराब पीने से 5 मरे, प्रशासन घटना पर पर्दा डाल रहा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 28, 2022 20:22 IST

सुशील मोदी ने शराबबंदी के मामले में नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार का भ्रष्ट निजाम शराबबंदी को लेकर चाहे जितने बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन सच्चाई तो यह है बिहार में पहले से ज्यादा शराब बिक रही है और इसके जरिये पैदा हो रही भ्रष्ट कमाई के कारण सरकार के आला-अधिकारी आंखें बंद किये हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने धनतेरस की रात शराब के कारण हुई 5 लोगों की मौत पर घेरा नीतीश कुमार कोभ्रष्ट निजाम में शराबबंदी के बाद पहले से ज्यादा शराब बिक रही है और लोगों की मौत भी हो रही हैशराबबंदी को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई लेकिन उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगती

पटना: भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने धनतेरस के दिन शराब पीने के कारण हुई 5 लोगों की मौत के मामले में सीधे नीतीश सरकार पर हमला करते हुए शासन की शराबबंदी को पूरी तरह से फेल बताया है। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार का भ्रष्ट निजाम शराबबंदी को लेकर चाहे जितने बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन सच्चाई तो यह है बिहार में पहले से ज्यादा शराब बिक रही है और इसके जरिये पैदा हो रही भ्रष्ट कमाई के कारण सरकार के आला-अधिकारी आंखें बंद किये हुए हैं।

सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस संबंध में खुद का वीडियो जारी करते हुए नीतीश सरकार पर तीखा हमला किया है। सुशील मोदी ने कहा कि शराबबंदी को लेकर पटना हाईकोर्ट ने भी सरकार को कड़ी फटकार लगाई लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती, जिसके कारण बिहार में लगातार विषैली शराब पीने के कारण लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। उन्होंने ट्वीट करते कहा, "रोहतास के करगहर थाना अंतर्गत ज़हरीली शराब से 5 लोगों की मौत हो गई। इस साल 50 लोग मर चुके हैं। पटना हाईकोर्ट ने शराबबंदी की विफलता के 9 कारण गिनाए हैं।"

वीडियो में सुशील मोदी कह रहे हैं रोहतास जिले के करहगर में धनतेरस के दिन जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीररूप से बीमार हैं। लेकिन प्रशासन इस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है।

सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि रोहतास जिला प्रशासन इस मामले में भ्रामक देकर गुमराह कर रहा है कि पांचों लोगों की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। जबकि सच्चाई तो यह है कि जनवरी से अब तक पूरे बिहार में जहरीली शराब के कारण 50 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। वो झूठे आंकड़ों और दावों के जरिये पूरी सच्चाई पर पर्दा डालना चाहती है। बांका, औरंगाबाद और सारण जैसे जिलों सहित तमाम जिलों और शहरों में स्थिति बेहद खराब है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शराबबंदी के मसले पर पटना हाईकोर्ट में पुर्णेंदु सिंह की बेंच ने बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो चुकी है और कोर्ट ने यह भी कहा था कि हमलोग मादक द्रव्यों का, नारकोटिक्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। शराब तस्करी में बच्चों का प्रयोग किया जा रहा है।

इसके अलावा बिहार पुलिस का पूरा अमला केवल शराबबंदी के लिये काम कर रहा है क्योंकि उसके जरिये अवैध कमाई पैदा हो रही है। बिहार में 4 लाख से ज्यादा लोग जेलों में बंद हैं। वहीं शराब तस्कर बिहार में बेखौफ हैं और उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। पटना हाईकोर्ट ने 9 बिंदुओं को गिनाते हुए शराबबंदी को फेल बताया है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले को गंभीरता देखना चाहिए केवल सतही कार्रवाई करने से जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला है। ये इतना घातक है कि कोई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारबिहारशराबपटनाBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ