लाइव न्यूज़ :

VIDEO: होली से पहले किले में तब्दील हुआ संभल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सीओ अनुज चौधरी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

By रुस्तम राणा | Updated: March 13, 2025 17:35 IST

फ्लैग मार्च की तस्वीरें समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर की हैं। एक वीडियो में, संभल के सीओ अनुज चौधरी को पुलिस कर्मियों की एक टीम का नेतृत्व करते हुए देखा जा सकता है, जो शुक्रवार को होली समारोह से पहले फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश पुलिस होली पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए हर संभव उपाय कर रही हैक्योंकि इस साल जुमे की नमाज और होली एक ही दिन पड़ रही हैस्थानीय प्रशासन के निर्देश पर जामा मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया है

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में होली से पहले प्रशासन ने शांति सुनिश्चित करने के लिए शहर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने जिले में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च की तस्वीरें समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर की हैं। एक वीडियो में, संभल के सीओ अनुज चौधरी को पुलिस कर्मियों की एक टीम का नेतृत्व करते हुए देखा जा सकता है, जो शुक्रवार को होली समारोह से पहले फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस होली पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए हर संभव उपाय कर रही है, क्योंकि इस साल जुमे की नमाज और होली एक ही दिन पड़ रही है। आज सुबह स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर जामा मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया गया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि होली जुलूस के पारंपरिक मार्ग पर पड़ने वाले सभी 10 धार्मिक स्थलों को कवर किया जाएगा, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।

चंद्रा ने एएनआई को बताया, "होली जुलूस के पारंपरिक मार्ग पर पड़ने वाले सभी 10 धार्मिक स्थलों को कवर किया जाएगा ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों। इस पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत और सहमति बन गई है।" त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं, जिला खुफिया नेटवर्क सक्रिय कर दिए गए हैं और सभी कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने त्योहारों के दौरान किसी भी "नई परंपरा" को शुरू करने पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारसंभलउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों