लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर गोली चलाते हुए युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर पूर्वोत्तर दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में जन्मदिन के जश्न के दौरान कथित तौर पर गोलियां चलाने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने युवक को पिस्तौल देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान सन्नी दुबे (24) और घनश्याम (34) के रूप में हुई है। दोनों ही न्यू उस्मानपुर के रहने वाले हैं।

जन्मदिन की पार्टी के दौरान पिस्तौल से गोलियां चलाने वाले व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और खुफिया नेटवर्क के माध्यम से पुलिस ने घटना स्थल और घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान की। यह घटना उस्मानपुर इलाके की है।

पुलिस ने आरोपी सन्नी दुबे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसे घनश्याम ने पिस्तौल मुहैया कराई थी। पूर्वोत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि उनके कहने पर छापेमारी की गई और न्यू उस्मानपुर से घनश्याम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?