लाइव न्यूज़ :

नोएडा में शटरिंग गिरने संबंधी वीडियो फर्जी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज : पुलिस

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:27 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 16 जून थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में 15 जून की रात शटरिंग गिरने की घटना से संबंधित वह वीडियो फर्जी निकला है जिसमें दावा किया गया था कि घटना में 20 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि 15 जून की रात सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में निर्माण कार्य चल रहा था और इस दौरान शटरिंग गिर गई तथा पांच मजदूर दब गए। घायल मजदूरों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार मजदूर ठीक होकर घर आ गए हैं और एक अन्य मजदूर उपचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक चैनल के माध्यम से एक वीडियो साझा कर दावा किया कि शटरिंग गिरने से 20 मजदूरों की मौत हो गई है और उनके शव शटरिंग के नीचे दबे हैं तथा पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले की जांच की गई तो पता चला कि लोक शांति भंग करने के इरादे से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया गया जो फर्जी है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक अरविंद चौधरी की शिकायत पर थाना सेक्टर-49 में संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए