लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' का वीडियो ट्विटर पर वायरल, डीके शिवकुमार ने साझा करके पीएम मोदी पर कसा तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 28, 2023 08:37 IST

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' वाले एनिमेशन वीडियो को ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा व्यंग्य साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' वाला एनिमेशन वीडियो ट्विटर पर हुआ वायरल डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी के कार्टून वीडियो को ट्वीट करके साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशानाडीके शिवकुमार ने ट्वीट में कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटती है, कांग्रेस इसे बचाएगी

बेंगलुरु:कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथन हम 'मोहब्बत की दुकान' खोले हैं, पर बना एनिमेशन वीडियो इस वक्त सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी बीते मंगलवार को राहुल गांधी के उस दिलचस्प कार्टून को ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा व्यंग्य साधा है।

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अपने ट्वीट में न केवल राहुल गांधी का वीडियो साझा किया है, बल्कि लिखा है, "भाजपा नफरत और जुल्म की राजनीति करती है, कांग्रेस लोगों को जोड़ती है। भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटती है, कांग्रेस इसे बचाएगी।"

कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने वाले डीके शिवकुमार के ट्वीट किये गये उस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र, मीडिया और अफरशाही को जंजीरों से बंधा हुआ दिखाया गया है, जब वो अपनी गाड़ी पर सवार होकर जा रहे हैं।0

वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि विभिन्न धर्म के लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ भ़ड़काया जाता है।

वहीं वीडियो में आगे यह भी दिखाया गया है कि सारी कवायद के बीच राहुल गांधी ने मंच पर प्रवेश करते हैं और जनता को सत्ताधारी दल के खिलाफ गोलबंद होने के लिए प्रेरित करते हैं। यह वीडियो कुल 1:43 मिनट का है। जिसमें राहुल गांधी को मोदी सरकार के खिलाफ लोगों को लामबंद करते हुए पेश किया गया है।

वीडियो में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह को 'फूट डालो और राज करो' की बात करते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी को एक ट्रक में 'मोहब्बत की दुकान' चलाते हुए दिखाया गया है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीDK Shivakumarअमित शाहकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब