लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में मुस्लिम धर्मगुरूओं की फोटो से तैयार फिल्मी गाने का वीडियो वायरल,दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 01:34 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बकरीद से ठीक पहले शहर का माहौल खराब करने के उद्देश्य से तीन धर्मगुरूओं की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर फिल्मी गानों की वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सुनगढी के थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी मोहम्मद इमरान खां ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमे कहा गया कि बरेली किछौछा के धर्मगुरू और शहर पीलीभीत के एक धर्मगुरू की तस्वीर के साथ उसके ही गांव के दिलशाद अली और अलाउद्दीन ने छेड़छाड़ कर कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने कथित रूप से तीनों धर्मगुरूओं के फोटो बनाकर अपने मोबाइल फोन से अश्लील फिल्मी गाने लगाकर वीडियो तैयार किया। आरोपियों ने एक दूसरे के मोबाइल पर वीडियो भेजकर उसको प्रचारित करने का कार्य किया, जिससे मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

सुनगढ़ी कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए