लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में नहीं आए रिश्तेदार तो मुसलमानों ने दिया अर्थी को कंधा, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: March 30, 2020 11:05 IST

उत्तर प्रदेश एक बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के कई सदस्यों ने शुक्रवार को अपने हिंदू पड़ोसी का अंतिम संस्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है। इसी बीच हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देने वाली एक खबर सामने आई है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश में लॉक डाउन है। इसी बीच हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देने वाली एक खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश एक बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के कई सदस्यों ने शुक्रवार को अपने हिंदू पड़ोसी का अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार को कैंसर पीड़ित रविशंकर का निधन हो गया। जिसके बाद उसके बेटे के साथ वहां अर्थी को कंधा देने वाला भी कोई नहीं था। उनके रिश्तेदारों ने प्रतिबंधों के कारण बुलंदशहर आने में असमर्थता जताई। ऐसे में कुछ मुसलमान आगे आए और उन्होंने न सिर्फ अर्थी को कंधा दिया बल्कि श्मशान में दाह संस्कार भी करवाया।

गांव के प्रधान अफरोजी बेगम के बेटे जाहिद अली ने बताया, रविशंकर कैंसर से पीड़ित थे और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने अंतिम संस्कार के लिए उनके रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन किया। लेकिन उन्होंने लॉकडाउन के कारण अपनी लाचारी व्यक्त की।'

अली ने आगे कहा,' थोड़ी देर के बाद रविशंकर के घर में मोहल्ले के कुछ मुस्लिम लोग पहुंचे और उन्होंने परिवारवालों को दिलासा दी।'  यहां मुसलमानों ने अर्थी तैयार करवाई, कंधे पर लादकर काली नदी स्थित शमशान घाट तक पहुंचे। इस दौरान रास्ते में राम नाम सत्य भी बोला गया। इसके साथ ही मुसलमानों ने श्मशान में दाह संस्कार की तैयारी भी करवाई। रवि शंकर के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भी वे साथ में रहे। श्मशान में सारी क्रियाएं पूरी करवाने के बाद वे रविशंकर के बेटे के साथ वापस घर आए। उन्होंने दुखी परिवार की हर तरह से मदद का आश्वासन भी दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशबुलंदशहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो