लाइव न्यूज़ :

'पलटू राम तक पहुंचा देना ये कुर्सी', लालू यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, शेयर किया वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2020 11:36 IST

सोमवार को लालू यादव ने पलायन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार को घेरने की कोशिश की थी

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुर्सी की वजह से राज्य के विकास के अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं।लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर तंज कसा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। एक तरफ सभी पार्टिया चुनाव प्रचार में जुटीं है वहीं, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग का दौर भी तेज हो गया है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुर्सी की वजह से राज्य के विकास के अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। 

लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, "पलटू राम तक ये कुर्सी पहुंचा देना। इसी कुर्सी की ख़ातिर बारम्बार उसने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति,  विचार, सिद्धांत और ज़मीर बेचा है।" लालू यादव ने अपनी पार्टी राजद का एक चुनावी वीडियो भी शेयर किया है। 

वहीं, इससे पहले रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को संयुक्त चुनाव प्रचार के दौरान अपने विरोधी एवं प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के प्रमुख लालू प्रसाद पर उनकी पार्टी के शासनकाल के दौरान राज्य में अपराध की स्थिति और विकास कार्य नहीं होने को लेकर जोरदार प्रहार किया ।

बिहार में राजद और राजग के 15 वर्षों के शासन काल को लेकर तुलनात्मक आंकड़ों को पेश करते हुए दोनों नेताओं ने अगले पांच साल में राज्य में विकास कार्यों को और गति देने के लिए मतदाताओं से एक और मौका दिए जाने की अपील की। राजग के इन दोनों नेताओं ने रविवार को अपने प्रचार अभियान की शुरूआत बक्सर में एक सार्वजनिक सभा से की, जहां भाजपा ने परशुराम चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos