लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ताज महल में हुआ गजब कांड, हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने मकबरे पर चढ़ाया गंगाजल, वीडियो हुआ वायरल, हिरासत में लिया गया

By रुस्तम राणा | Updated: August 3, 2024 10:51 IST

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने विनेश और श्याम नाम के दो लोगों को कब्र पर पवित्र गंगाजल चढ़ाने के आरोप में हिरासत में लिया है।

Open in App

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के अंदर एक अजीबोगरीब घटना में हिंदू महासभा के एक कार्यकर्ता ने चुपके से एक कब्र पर गंगाजल चढ़ाया। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने विनेश और श्याम नाम के दो लोगों को कब्र पर पवित्र गंगाजल चढ़ाने के आरोप में हिरासत में लिया है।

सीआईएसएफ ताजमहल की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। सीआईएसफ के सदस्यों को प्रवेश द्वारों पर तलाशी लेने और बैग की जांच करने का काम सौंपा गया है। वे ताज के परिसर और मुख्य मकबरे के अंदर भीड़ का प्रबंधन भी करते हैं। रिपोर्ट बताती है कि विनेश और श्याम बिसलेरी की बोतल में गंगाजल लेकर अंदर गए थे।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। कथित वीडियो में एक व्यक्ति चुपके से एक कब्र जैसी दिखने वाली जगह पर पानी डालता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक सुरक्षाकर्मी भी दिख रहा है। हालांकि, जब वह व्यक्ति पानी दे रहा था, तो किसी ने उसे नहीं रोका।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर सोमवार सुबह कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंचीं। उन्होंने कांवड़ में गंगाजल भरा था। वह ताजमहल में गंगाजल चढ़ाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर लगे बैरियर पर रोक दिया।

सुरक्षा बैरियर पर कई घंटों तक हंगामा होता रहा। उसने दावा किया कि तेजो महालय भगवान शिव का मंदिर है और वह शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने आई थी। इससे पहले 2019 में मीना दिवाकर नाम की महिला ने भी ताजमहल में कांवड़ चढ़ाने की कोशिश की थी। मीना दिवाकर ने वहां शिव आरती भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीना दिवाकर के खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए हैं। सभी मामले ताजमहल में कांवड़ चढ़ाने और शिव आरती करने से जुड़े हैं।

टॅग्स :ताज महलआगराCISF
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

कारोबारयमुना पावन तटः ताज की छाया में संस्कृति का विराट उत्सव

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील