लाइव न्यूज़ :

वीडियो: हाथरस गैंगरेप पीड़िता के जबरन अंतिम संस्कार कराए जाने के बाद पहली बार आया DGP का बयान, जानें मामले पर सफाई में क्या बोले

By अनुराग आनंद | Updated: October 3, 2020 17:59 IST

हाथरस मामले में यूपी पुलिस के रवैये के खिलाफ देशभर में हो रहे आंदोलन व इस मामले में मीडिया द्वारा सवाल खड़ा किए जाने के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि जो भी जनप्रतिनिधि आना चाहेंगे, पांच लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी।  

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक वाहन में सवार होकर हाथरस जा रहे हैं तथा प्रियंका खुद इस वाहन को चला रही हैं।इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन एसपी, सीओ, इंस्पेक्टर, सीनियर सब इंस्पेक्टर समेत 7 को निलंबित करने का आदेश दिया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी को सात दिन में रिपोर्ट पेश करनी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाथरसगैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद आधी रात जबरन शव के अंतिम संस्कार कराए जाने को लेकर लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस व प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मीडिया मौके पर तैनात सभी सरकारी अधिकारी से लगातार सवाल कर रही है कि आखिर किसके आदेश पर जबरन गैंगरेप पीड़िता के शव का आधी रात में अंतिम संस्कार कराया गया।

इस मामले पर अब तक किसी सरकारी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पहली बार उत्तर प्रदेश के डीजीपी का बयान आया है। प्रदेश के पुलिस मुखिया ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। यही नहीं डीजीपी ने इस पूरे मामले में लिए गए हर फैसले के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

मीडिया के सवालों का सामना करते हुए डीजीपी ने सिर्फ इतना कहा कि मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। जबरन शव के अंतिम संस्कार कराए जाने के मामले पर राज्य के पुलिस मुखिया ने कहा कि इसमें उनका कोई भूमिका नहीं है। सभी निर्णय स्थानीय स्तर पर लिए गए हैं।

हाथरस मामले में एसआईटी कर रही है जांच-

हाथरस गैंगरेप केस की जांच करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी को सात दिन में रिपोर्ट पेश करनी है।

गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को हाथरस जाने की मिली अनुमति-

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस कथित सामूहिक बलात्कार घटना की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं। इस उन्हें पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति मिल गई है। दरअसल, यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा है कि जो भी जनप्रतिनिधि आना चाहेंगे, पांच लोगों को आने की अनुमति दी जाएगी।  

उन्होंने कहा कि हमारी 3 अधिकारियों की एसआईटी वहां जाएगी। जहां तक परिवार से मिलने की बात है, 5 लोग अगर कहीं भी जाएंगे, कोई भी जाना चाहेगा तो जा सकता है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। SIT की पहली रिपोर्ट बीते दिन शाम 4 बजे प्राप्त हुई है। कल दो घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री ने तत्कालीन एसपी, सीओ, इंस्पेक्टर, सीनियर सब इस्पेक्टर सबको निलंबित करने का आदेश दिया।

टॅग्स :हाथरसगैंगरेपराहुल गांधीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है