लाइव न्यूज़ :

Video: शराबबंदी के बावजूद भरी मंच पर नशे में धुत दिखे भाजपा नेता, आंख तक नहीं खोल पा रहे जिलाध्यक्ष

By आजाद खान | Updated: July 25, 2022 09:36 IST

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि भाजपा नेता नशे में कितना धुत है। उन्होंने इतनी पी रखी है कि वह सही से अपनी आंखे तक नहीं खोल पा रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपा ने एक कार्यकर्म रखा था। इस कार्यकर्म में एक भाजपा नेता को मंच पर नशे में धुत देखा गया है। वहीं इस वीडियो के वायरल के होने के बाद बीजेपी नेता को इस्तीफा भी देना पड़ा है।

गांधीनगर:गुजरात के भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नशे में धुत एक मंच पर दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि यह नेता छोटा उदयपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष है और इनकी हालत ऐसी है इस वक्त की वह सही से चल तक नहीं पा रहे है और वे भाजपा कार्यकर्ताओं के सहारे चल रहे है। 

इस वीडयो के वायरल होने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर सवाल खड़े किए है जिसके बाद भाजपा नेता को इस्तीफा देना पड़ा है। नेता के नशे धुत होने से राज्य में 'शराब बंदी' की व्यवस्था पर भी अब सवाल खड़े हो रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा कि भाजपा नेता इतने नशे में धुत है कि वह अपनी आंख तक नहीं खोल पा रहे है। मंच पर बैठे वह केवल झपकियां ही ले रहे है और उनके आस-पास क्या हो रहा है, इसका भी उन्हें कोई ज्ञान नहीं है। मंच पर उनके साथ भाजपा के कई और नेता भी बैठे हुए है। 31 सिकेन्ड के इस वीडियो में नेता एक बार भी सही से मंच पर बैठते हुए दिखाई नहीं दिए है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना छोटा उदयपुर का है जहां पर बीजेपी जिलाध्यक्ष रश्मिकांत वसावा साफ तौर पर नशे में धुत दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त की है जब द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर एक कार्यकर्म रखा गया था,  इस अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा नेता यहां आए थे तभी उनकी यह वीडियो बनाई गई है। 

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं, ऐसे में यह इलाका भी आदिवासी बहुल इलाका है। इसे देखते हुए यहां एक अभिनंदन समारोह रखा गया था जिसमें बीजेपी नेता आए हुए थे। बताया जा रहा है कि इस समारोह में बीजेपी की मंत्री निमिषा सुथार भी मौजूद थे। 

कांग्रेस और आप ने उठाया सवाल

इस वीडियो को लेकर कांग्रेस और आप ने इस पर सवाल भी उठाए है। वायरल इस वीडियो को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने शेयर किया है। 

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "गुजरात में दारुबंधी की हकीकत बया करते हुई छोटा उदेयपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष, क्या यही है भाजपा सरकार की दारूबंदी? दारूबंदी सिर्फ कागजों पर मौजूद है, क्योंकि यहां हर जगह दारू मिलती है।"

इस वीडियो को लेकर आप ने भाजपा को घेरा है और इस पर पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

भाजपा नेता को देना पड़ा इस्तीफा

आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद रश्मिकांत वसावा को पार्टी से इस्तीफा देना पड़ा है। इस्तीफा देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उनसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने इस्तीफा देने को कहा है, इसलिए वे इस्तीफा दे रहे है। 

टॅग्स :गुजरातBJPवायरल वीडियोशराबद्रौपदी मुर्मूकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए