लाइव न्यूज़ :

Video: बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा- हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 10:10 IST

उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में कुछ सोचकर जल्दी से कोई ठोस फैसला लेना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवेश वर्मा ने कहा वह लोग अपकी घरों में घुस जाएंगे। वह आपकी बहन व बेटी के साथ रेप करके उन्हें मार सकते हैं।प्रवेश वर्मा के इस भड़काऊ बयान को दिल्ली चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि यदि दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में हम शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को खाली करा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वहां लाखों लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में कुछ सोचकर जल्दी से कोई ठोस फैसला लेना होगा।

इसके आगे प्रवेश वर्मा ने कहा वह लोग अपकी घरों में घुस जाएंगे। वह आपकी बहन व बेटी के साथ रेप करके उन्हें मार सकते हैं। ऐसे में आपको अपने लिए कुछ फैसला लेना ही होगा। 

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज़ करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ‘आप’ प्रमुख को दिल्ली के शाहीनबाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है। शाहीनबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। 

शाह ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी सभा में कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी राममंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के खिलाफ थे और उन्हें देश की छवि एवं सैनिकों की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को डर है कि वे उनके वोट बैंक को बिगाड़ देंगे। 

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या आप उनके वोट बैंक हैं? उनका वोट बैंक कहां है? ’’ इस पर भीड़ ने जवाब दिया, ‘‘शाहीनबाग।’’ भाजपा नेता ने दावा कि दिल्ली पुलिस ने “संर्कीण गलियारा काटने की कोशिश” और पूर्वोत्तर को शेष भारत से अलग करने की टिप्पणी के आरोप में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। शाह ने कहा, “ मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या वह शरजील इमाम को पकड़वाने के पक्ष में हैं या नहीं? क्या आप शाहीनबाग के लोगों के साथ हैं या नहीं, कृपया दिल्ली के लोगों को बताएं।” 

शरजील इमाम शाहीनबाग में प्रदर्शन के शुरुआती आयोजकों में से एक था। भाजपा पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी कालिंदी कुंज के शाहीनबाग खंड को नहीं खोलना चाहती है, इसलिए वह इस पर ‘गंदी राजनीति’ कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी केंद्र की है और ‘‘यदि वह कह रही है कि उसे मुझसे अनुमति चाहिए तो मैं अनुमति दे रहा हूं, एक घंटे में सड़क का जाम हटा दो।’’ 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए