लाइव न्यूज़ :

वीडियो: सरकारी अधिकारीयों पर भड़के गिरिराज सिंह, बीच सड़क पर जमकर लगाई फटकार

By स्वाति सिंह | Updated: September 22, 2019 15:54 IST

स्थानीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद गिरिराज सिंह तेघड़ा प्रखंड के एसडीएम और डीएसपी पर बरस पड़े। उन्होंने बड़े सख्त लहजे में कहा कि मैं किसी भी हालत में वह बर्दाश्त नहीं करूंगा जो आप के संबंध में पूरे क्षेत्र की जनता ने बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने सरकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई है।सिंह जिले के बाढ़ प्रभावित बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दियारा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को सरकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल, सिंह जिले के बाढ़ प्रभावित बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दियारा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने इलाके का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के संबंध में काफी शिकायतें की।

स्थानीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद गिरिराज सिंह तेघड़ा प्रखंड के एसडीएम और डीएसपी पर बरस पड़े। उन्होंने बड़े सख्त लहजे में कहा कि मैं किसी भी हालत में वह बर्दाश्त नहीं करूंगा जो आप के संबंध में पूरे क्षेत्र की जनता ने बताया है। चाहे जैसे भी हो दो नीति आपको नहीं करनी होगी। आप एक सरकारी मुलाजिम हैं, आपकी नजर में सभी जनता सामान है।'

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने वहां बारिश में भीगकर लोगों की समस्या सुनी और अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री नहीं पहुंचने पर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ट्वीट किया 'बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झमटिया से लेकर चमथा तक बाढ़ का निरीक्षण किया,जल स्तर मे वृद्धि के कारण पानी घरों मे घुस गया है,राज्य सरकार अविलम्ब नाव,दावा औऱ मवेशियों के चारा की व्यवस्था करें। बाढ़ और सुखार आपदा है इस पे राजनीति नहीं होनी चाहिए।'

उन्होंने आगे लिखा 'दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है बेगूसराय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का...बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है...सबको फ़ोन करके बुलाना पड़ रहा है...ये रवैया नही चलेगा।'

टॅग्स :गिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील