लाइव न्यूज़ :

Video: नवीन पटनायक से गर्मजोशी से मिले अमित शाह, ओडिशा के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिखा नजारा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 12, 2024 20:55 IST

ओडिशा के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हार्दिक भाव से ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का स्वागत किया। इसका वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने हार्दिक भाव से ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का स्वागत कियामोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मंच पर पहुंचे थेइस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए

भुवनेश्वर: ओडिशा के नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हार्दिक भाव से ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का स्वागत किया। इसका वीडियो सामने आया है। नवीन पटनायक मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मंच पर पहुंचे थे।  जैसे ही पटनायक मंच पर आये  शाह उनके पास आये और गर्मजोशी से हाथ मिलाया।  इसके बाद बीजद प्रमुख ने अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

मोहन चरण माझी ने बुधवार (12 जून) को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  प्रधानमंत्री की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में उन्हें ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में माझी ने क्योंझर सीट करीब 87,815 वोटों के अंतर से जीती। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र से बीजद की मीना माझी को हराया।ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरका बनी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पटनागढ़ से विधायक केवी सिंह देव तथा निमापारा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे माझी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। जनता मैदान में राज्यपाल रघुबर दास ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह पहली बार है जब ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है। 

समारोह में मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, भूपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, जुएल उरांव, अश्विनी वैष्णव और अन्य शामिल हुए। सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्र, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना और कृष्ण चंद्र महापात्र ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। गणेश राम सिंह खूंटिया, सूर्यबंशी सूरज, प्रदीप बालासनंता, गोकुला नंदा मल्लिक और संपद कुमार स्वैन ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र) के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे। समारोह में ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए। भाजपा को पहली बार ओडिशा में स्पष्ट जनादेश मिला जिससे बीजू जनता दल (बीजद) का 24 साल पुराना शासन खत्म हो गया। राज्य की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 78 सीट हासिल करके सत्ता में आई, जबकि पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद को 51, कांग्रेस को 14, माकपा को एक सीट मिली तथा तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। 

टॅग्स :नवीन पटनायकअमित शाहओड़िसाBJDनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप