लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जनसंख्या वृद्धि पर एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल का विवादित बयान, कहा- हिंदू 40 साल से पहले....

By रुस्तम राणा | Updated: December 2, 2022 17:49 IST

एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने शुक्रवार को एएनआई के हवाले से कहा कि हिंदू 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएआईयूडीएफ के अध्यक्ष ने कहा- हिंदू 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैंबोले - 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है, उन्हें मुसलमाने का फॉर्मूला अपनाना चाहिएअजमल ने कहा, बीजेपी सरकार मुसलमान को हर जगह अलग-थलग करने में लगी हुई है

नई दिल्ली: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने जनसंख्या वृद्धि पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एएनआई के हवाले से कहा कि हिंदू 40 साल से पहले 2-3 गैरकानूनी तरीके से बीवियां रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि 40 साल के बाद बच्चा पैदा करने की क्षमता कहां रहती है, उनको मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए। 

असम के करीमगंज में एआईयूडीएफ के अध्यक्ष ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बदरुद्दीन अजमल ने कहा, बीजेपी सरकार मुसलमान को हर जगह अलग-थलग करने में लगी हुई है। मोदी सरकार सिर्फ हिंदुओं को मजबूत बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भी मजबूत बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक हिजाब मामले को लेकर पीएम मोदी ने कुछ भी नहीं बोला।

अजमल ने कहा, स्कूल हो, कॉलेज हो, नौकरी हो, सभी जगह मुसलमानों को विस्थापित किया जा रहा है। उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब कर्नाटक में मुस्लिम लड़कियों के लिए अलग कॉलेज खोले जाने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कर्नाटक बक्फ बोर्ड मुस्लिम लड़कियों के लिए राज्य में करीब 10 कॉलेज खोलेगा।

बदरुद्दीन ने कहा, कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने कहा है कि वह मुस्लिम लड़कियों के लिए 10 कॉलेज खोलेगा। मैं उनसे अपील करूंगा कि वे अपने द्वारा बनाए गए कॉलेजों में हिंदू लड़कियों को प्रवेश दें। हम सभी लड़कियों को शिक्षित करना चाहते हैं। 

 

टॅग्स :वायरल वीडियोविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप