लाइव न्यूज़ :

'हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन...',तबलीगी जमातियों पर डॉक्टर लालचंदानी के बदले सुर पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का तंज

By स्वाति सिंह | Updated: June 2, 2020 14:44 IST

कानपुर के मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्हें तबलीगी जमात के सदस्‍यों को 'टेररिस्ट' कहते हुए पाया गया। इस वीडियो के वायरल हो गया। इसपर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कटाक्ष किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर GSVM मेडिकल कॉलेज की प्रिसिंपल डॉक्टर आरती लाल चंदानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रिसिंपल डॉक्टर आरती लाल चंदानी के वीडियो पर चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कटाक्ष किया है।

नई दिल्ली: तबलीगी जमात के सदस्यों पर विवादिट टिप्पणी को लेकर कानपुर GSVM मेडिकल कॉलेज की प्रिसिंपल डॉक्टर आरती लाल चंदानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो पुराना है लेकिन विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टर लाल चंदानी ने इस पर अपनी सफाई पेश की है। नए वीडियो में वह कह रही हैं कि मेरे संपर्क में कई मुस्लिम भाई-बहन और बच्चे हैं, जिन्हें मैंने अपनों की तरह प्यार किया है। 

इसपर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए मिर्जा गालिब का एक शेर साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'ये फ़ित्ना आदमी की ख़ाना-वीरानी को क्या कम है, हुए तुम दोस्त जिस के दुश्मन उस का आसमाँ क्यूँ हो।'

कानपुर मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल ने तबलीगी जमातियों पर की विवादित टिपण्णी 

बता दें कि कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर आरती लालचंदानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ. आरती को कहते सुना जा सकता है,''ये फर्जी हैं। ये तो आए ही हैं ये करने। ये तो टेररिस्ट हैं। देखिए कहना नहीं चाहिए पर ये टेररिस्ट हैं और इनको हम वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहे हैं। खाना-पीना दे रहे हैं, अपनी मैनपावर लगा रहे हैं। अपना रिसोर्स इन पर लगा रहे हैं। अपने डॉक्टरों को बीमार कर रहे हैं। रोज लाख-सवा लाख होटल बिल का पे कर रहे हैं। अगर ये नहीं होते, तो हमारे पास एक मरीज था पॉजिटिव''

डॉक्टर आरती लालचंदानी किसके के बारे में बात कर रही हैं, वीडियो से ये साफ है। लालचंदानी ने ही अप्रैल 2020 की शुरुआत में कानपुर में भर्ती हुए तबलीगी जमात के कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों पर आरोप लगाया था कि वह डॉक्टरों पर थूक रहे हैं। ये वीडियो भी उसी वक्त का है। लालचंदानी पत्रकारों से ये सब बात ऑफ द रिकॉर्ड कर रही हैं। वीडियो में किसी मीडिा संस्थान का माइक भी दिख रहा है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में डॉक्टर यह भी कहती हुई दिख रही हैं, 'उन्हें जंगलों में भेजें, उन्हें कालकोठरी में फेंक दें। इन 30 करोड़ों के कारण 100 करोड़ लोग भुगत रहे हैं। उनकी वजह से वित्तीय आपातकाल है।'

मालूम हो कि तबलीगी जमात के ये सदस्‍य निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए थे और बाद में इनमें से कई कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बाद में इनके अपने प्रदेश में लौटने पर देश में कोरोना के केसों की संख्‍या में इजाफा हुआ था।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण