लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अधीर रंजन चौधरी ने महंत बालकनाथ से कहा, राजस्थान के नए सीएम बन रहे हैं ना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2023 17:29 IST

बालकनाथ, जो अलवर से लोकसभा सांसद हैं और 40 साल के हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह बालकनाथ भी नाथ समुदाय से आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी और भाजपा सांसद योगी बालकनाथ ने संसद परिसर में मुलाकात कीइस दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "राजस्थान के नए CM बन रहे हैं ना..।"एएनआई ने एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की वीडियो को शेयर किया है

नई दिल्ली: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता संभालेगी। 200 सीटों वाले राज्य में बीजेपी को 115 सीटों में जीत मिली है। जबकि कांग्रेस 69 सीटें जीतने में सफल रही। भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा? इसको लेकर यूं तो कई चेहरों के नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं नामों में एक नाम है महंत बालकनाथ का, जिन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव में खड़ा किया गया था। वह शीर्ष पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं।

विधानसभा चुनाव में बालकनाथ ने तिजारा सीट से जीत हासिल की है। इस बीच सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और भाजपा सांसद योगी बालकनाथ ने संसद परिसर में मुलाकात की। इस दौरान अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "राजस्थान के नए CM बन रहे हैं ना..।" न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की वीडियो को शेयर किया है।

वीडियो में अधीर रंजन महंत बालकनाथ के थपकी दी और वीडियो में देखते हुए कहा कि राजस्थान के नए सीएम बन रहे हैं। फिर यही बात उन्होंने बालकनाथ से पूछा राजस्थान के नए सीएम बन रहे हैं ना? हालांकि बालकनाथ ने इस पर केवल मुस्करा दिया और वह कुछ नहीं बोले। हालांकि वीडियो में एक शख्स उनसे यह पूछते सुनाई दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री बनते ही पहला काम क्या करेंगे? इस सवाल पर भी भाजपा नेता कुछ नहीं बोलते हैं। 

कौन हैं महंत बालकनाथ?

बालकनाथ, जो अलवर से लोकसभा सांसद हैं और 40 साल के हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह बालकनाथ भी नाथ समुदाय से आते हैं और अलवर में उनका जबरदस्त समर्थन और अनुयायी हैं। उन्होंने अपने बचपन के दिनों से ही 6 वर्ष की उम्र में संन्यास ले लिया था। उनके संत बनने का निर्णय उनके परिवार के सदस्यों ने लिया था। 

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसBJPराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?