लाइव न्यूज़ :

बसपा सांसद से ख़तरे की आशंका जताने वाले पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा

By भाषा | Updated: August 29, 2021 14:27 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती के परिजन द्वारा सांसद से खतरे की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने परिजन को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है। राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने अपने मित्र के साथ गत 16 अगस्त को देश की राजधानी में उच्चतम न्यायालय के सामने आत्मदाह कर लिया था। गंभीर रूप से झुलसी युवती की 24 अगस्त को और उसके साथी की उससे पहले मौत हो गई थी। आत्‍मदाह करने से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा लोगों के साथ साझा की थी। नरही थाने के प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार को बताया कि बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती के परिजन को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है। उन्होंने बताया कि जिले के एक गांव में स्थित पीड़ित परिवार के आवास पर एक गनर व चार पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गए हैं। दरअसल युवती के बाबा ने पिछले दिनों बसपा सांसद पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा था कि राय उनके घर पर अपने लोगों को भेजकर धमकी दे रहा है। युवती की माँ व भाई ने भी पत्रकारों से बातचीत में सांसद से खतरे की आशंका जताई थी। युवती और उसके सहयोगी को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने और आरोपी अतुल राय के साथ मिलकर झूठे साक्ष्‍य बनाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को अतुल राय और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज कर अमिताभ ठाकुर को गिरफ़तार कर लिया। अतुल राय पहले से ही जेल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?