लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने वैज्ञानिकों से बच्चों के लिए कोविड-19 टीके पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:06 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविड-19 से बच्चों के बचाव की आवश्यकता पर बल देते हुए शुक्रवार को वैज्ञानिक बिरादरी से जानलेवा वायरस के खिलाफ बच्चों के लिए टीका विकसित करने के काम में तेजी लाने का अनुरोध किया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक ‘जीनोम वैली-ए लाइफ साइंस क्लस्टर’ में संयंत्र के दौरे के बाद भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि टीके को लेकर हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए और लोगों से टीका लेने का आग्रह किया। नायडू ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान देश में जन आंदोलन बन जाना चाहिए और लोगों से टीके की आवश्यक खुराक लेकर खुद को प्रतिरक्षित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के नुकसान के बजाए फायदे अधिक होने के संदेश को देश के कोने-कोने में पहुंचाया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने मीडिया को टीकाकरण के लाभों के बारे में जनता को जागरूक करने की भी सलाह दी और चिकित्सा समुदाय के प्रतिनिधियों से लोगों के बीच टीके को लेकर झिझक दूर करने तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि टीके की आपूर्ति तेजी से बढ़ाई जानी चाहिए और सभी को जल्द से जल्द टीके लगाए जाने चाहिए। उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले महीनों में टीकाकरण अभियान गति पकड़ेगा और कहा कि केंद्र का इरादा साल के अंत तक सभी योग्य वयस्कों का टीकाकरण करने का है। हैदराबाद के टीकों और थोक दवा का केंद्र बनने पर खुशी जाहिर करते हुए नायडू ने कहा कि ‘जीनोम वैली’ जैव प्रौद्योगिकी का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर