लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति ने सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 12:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी और हिन्दुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश की आजादी के लिए उनका बलिदान प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र के नासिक के भगूर गांव में हुआ था। हिन्दुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले राजनीतिक दल और संगठन सावरकर को अपना नायक मानते हैं।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रखर राष्ट्रवादी क्रांतिकारी विचारक, समाज सुधारक, लेखक स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी की जयंती पर देश की स्वतंत्रता के लिए उनके तप और त्याग को सादर नमन! समाज की एकता के लिए जातिवाद-अस्पृश्यता के खिलाफ उनके विरोध को नमन! सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद पर सावरकर जी के विचार और कृतित्व आज भी प्रासंगिक हैं।’’

सावरकर को 1937 में हिन्दू महासभा का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें वीर सावरकर के नाम से भी जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए