लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को होंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने किया ऐलान, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: June 29, 2022 16:46 IST

निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए अगर चुनाव की जरूरत पड़ी तो इसके लिए वोटिंग 6 अगस्त को होगी। वोटों की गिनती भी इसी दिन की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के अगले उपराष्ट्रपति के लिए 6 अगस्त को चुनाव, निर्वाचन आयोग ने किया तारीख का ऐलान। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 जुलाई है।चुनाव की जरूरत पड़ी तो वोट 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम बजे तक किए जा सकेंगे।

नई दिल्ली: भारत के अगले उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव 6 अगस्त को होंगे। निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा बुधवार को की। चुनाव के ठीक बात वोटों की गिनती भी इसी दिन होगी। चुनाव आयोग ने बताया है कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 जुलाई है। फिलहाल वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति हैं, जिनका कार्यकाल अगस्त में समाप्त होगा। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति के रूप में भी कार्य करते हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई है। इसके बाद जरूरत पड़ी तो वोट 6 अगस्त को डाले जाएंगे। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम बजे तक किए जा सकेंगे।

बता दें कि उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद के दोनों सदनों के सदस्य वोट डालते हैं। मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त, 2022 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने कहा, 'भारत के संविधान के अनुच्छेद 68 के अनुसार, वर्तमान उपराष्ट्रपति के पद की अवधि की समाप्ति से पहले चुनाव पूरा करना आवश्यक है।'

टॅग्स :भारत के उपराष्ट्रपतिVenkaiah Naiduचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतSonipat Municipal Corporation election result 2026: सोनीपत में राजीव जैन की बादशाहत बरकरार, कौन जीता, कौन हारा? देखें सभी वार्डों के पार्षदों की फुल लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर