लाइव न्यूज़ :

वाइस एडमिरल घोरमडे ने भारतीय नौसेना के उपप्रमुख के तौर पर प्रभार संभाला

By भाषा | Updated: July 31, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई नौवहन एवं दिशा विशेषज्ञ, वाइस एडमिरल एस एम घोरमडे ने भारतीय नौसेना के उपप्रमुख के तौर पर शनिवार को प्रभार संभाला।

एडमिरल घोरमडे का भारतीय नौसेना के अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों पर व्यापक परिचालन अनुभव रहा है जिसमें निर्देशित मिसाइल पोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र, पनडुब्बी बचाव पोत आईएनएस निरीक्षक और सुरंग भेदी पोत आईएनएस एलेप्पी की कमान संभालना शामिल है।

उन्होंने वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह ली है जो 39 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी नौसेना के उपप्रमुख का पद संभालने से पहले एकीकृत रक्षा स्टाफ के मुख्यालयों में तीनों सेवा के उपप्रमुखों की नियुक्ति (अभियान एवं प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वाइस एडमिरल घोरमडे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, रोड आइलैंड में अमेरिकी नेवल वॉर कॉलेज में नेवल स्टाफ कॉलेज और मुंबई के नेवल वॉर कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं।

उन्होंने एक जनवरी, 1984 में भारतीय नौसेना में कमिशन प्राप्त कियाथा और उन्हें नौवहन एवं दिशा विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता है।

तट पर उनकी महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों में सहायक प्रमुख (मानव संसाधन विकास), कर्मियों के प्रधान निदेशक और नौसेना मुख्यालय में नौसेना योजनाओं का निदेशक पद शामिल है।

वाइस एडमिरल के पद पर, उन्होंने नौसैन्य अभियानों के महानिदेशक, पूर्वी नौसैन्य कमान के प्रमुख और कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक जैसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित पदों को संभाला है।

फ्लैग ऑफिसर (वरिष्ठ नौसैन्य अधिकारी) को भारत के राष्ट्रपति द्वारा 2017 में अतिविशिष्ट सेवा पदक और 2007 में नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण